फ्रांस के एवियन में जी-7 देशों के नेताओं की बैठक, पीएम मोदी ने अमेरिकी हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा उठाया

फ्रांस के एवियन में जी-7 देशों के नेताओं की बैठक, पीएम मोदी ने अमेरिकी हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा उठाया

नई दिल्ली : फ्रांस के एवियन में जी-7 देशों के नेताओं की बैठक हुई. पीएम मोदी ने बैठक को संबोधित किया. अमेरिकी हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा उठाया पीएम मोदी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय साझेदारियां और वैश्विक एकजुटता तभी सार्थक बन सकती हैं जब हम साझा चुनौतियों का मिलकर समाधान करें.

भारत का दृढ़ विश्वास है कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों में चल रहे तनावों और युद्धों का स्थायी समाधान बातचीत, कूटनीति,अंतरराष्ट्रीय सहयोग के मार्ग से ही संभव है. समिट के दौरान डोनाल्ड ट्रंप के बगल में बैठ पीएम मोदी ने दो टूक कहा कि हम पश्चिम एशिया में शांति प्रयासों में हुई प्रगति का स्वागत करते हैं.

इस संघर्ष से पश्चिम एशिया में हमारे मित्र देशों को जान-माल का नुकसान झेलना पड़ा. स्ट्रेट होर्मुज में मैरिटाइम ट्रेड में आई बाधा के कारण पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा. भारत के कई नागरिकों को जान गंवानी पड़ी.

ग्लोबल मैरिटाइम ट्रेड के माध्यम से सभी देशों को आपस में जोड़ने वाले नाविकों की सुरक्षा हमारा दायित्व है. हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि समुद्री मार्ग सुरक्षित रहें और नाविक बिना डर के अपना कार्य कर सकें.