जयपुर में दीपावली पर सबसे अच्छी सजावट के इनाम घोषित, परकोटे के बड़े बाजार में जौहरी बाजार प्रथम स्थान पर

जयपुर में दीपावली पर सबसे अच्छी सजावट के इनाम घोषित किए गए है. जयपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सजावट के पुरस्कारों की घोषणा की है. हर साल की तरह पहला, दूसरा, तीसरा और सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए. परकोटे के बड़े बाजार में जौहरी बाजार प्रथम, चांदपोल बाजार द्वितीय चौड़ा रास्ता तृतीय
विस्तार में

जयपुरः जयपुर में दीपावली पर सबसे अच्छी सजावट के इनाम घोषित किए गए है. जयपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सजावट के पुरस्कारों की घोषणा की है. हर साल की तरह पहला, दूसरा, तीसरा और सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए. परकोटे के बड़े बाजार में जौहरी बाजार प्रथम, चांदपोल बाजार द्वितीय चौड़ा रास्ता तृतीय और किशनपोल बाजार को सांत्वना पुरस्कार मिला. 

उधर बापू बाजार प्रथम, नेहरू बाजार द्वितीय, इंद्रा बाजार तृतीय रहा. वहीं परकोटे के बाहर के बड़े बाजार में हल्दियों का रास्ता प्रथम, लालजी सांड का रास्ता द्वितीय, घी वालों का रास्ता तृतीय स्थान पर रहा. 

जबकि सरकारी भवनों में जोरावर सिंह गेट को प्रथम पुरस्कार मिला. एसएमएस मेडिकल कॉलेज को सजावट में प्रथम पुरस्कार मिला. जेडीए को द्वितीय और जयपुर ग्रेटर निगम को तृतीय पुरस्कार मिला.