बाबा श्याम का फाल्गुनी लक्खी मेला, अब तक 4.10 लाख श्रद्धालुओं ने टेका माथा, गेट से मंदिर तक लंबी कतारें

बाबा श्याम का फाल्गुनी लक्खी मेला, अब तक 4.10 लाख श्रद्धालुओं ने टेका माथा, गेट से मंदिर तक लंबी कतारें

सीकरः बाबा श्याम के फाल्गुनी लक्खी मेले का आज चौथा दिन है. ऐसे मे 3 दिन में रिकॉर्ड भीड़ दर्ज की गई है. अब तक 4.10 लाख श्रद्धालुओं ने श्याम दरबार में माथा टेका है. देशभर से भक्त पैदल यात्रा कर खाटू श्याम मंदिर पहुंच रहे है. 

बाबा श्याम का रेड और ऑरेंज रंग के गुलाब के सुगंधित फूलों से भव्य श्रृंगार किया है. मेला डायवर्जन गेट से मंदिर तक लंबी कतारें लगी है. 75 फीट मार्ग, 14 काउंटरों से दर्शन हो रहे है. ऐसे में भीड़ प्रबंधन जारी है. CCTV व ड्रोन कैमरों से निगरानी, अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है. 

सोशल मीडिया की गलत सूचनाओं पर भरोसा न करें. फेक न्यूज से सावधान रहे. दर्शन व्यवस्था में सुधार, कम समय में दीदार हो रहे है. निर्धारित रूट अपनाएं, धैर्य रखें, प्रशासन का सहयोग करें.