जयपुरः "बड़ी दीदी" इस शब्द में ही आत्मीयता झलकती है और अपनत्व का भाव सामने आता है. अगर सरकार ही इस नाम से कोई महत्वपूर्ण कार्य शुरू कर दे तो ?. सूत्रों के मुताबिक राजस्थान की भजन लाल सरकार इस दिशा में काम कर रही. नारी शक्ति वंदन से प्रेरित विधानसभावार "बड़ी दीदी" की नियुक्ति की जा सकती है. आधी आबादी के मद्देनजर बड़ी दीदी का काम होगा महिलाओं से जुड़ी योजनाओं की निगरानी.
बड़ी दीदी शब्द या तो आपने घर में सुने होंगे या फिर स्कूल में. बड़ी दीदी शब्द में ताकत है अपने पन की. एक ऐसा पद जिसकी सब मानते है. राजस्थान की भजन लाल सरकार इस दिशा में पहल कर सकती है. महिलाओं से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए बड़ी दीदी की नियुक्ति की जा सकती है.
.... "बड़ी दीदी" का मकसद ....
महिलाओं और बालिकाओं के लिए चल रही राज्य और केंद्र की अनेक योजनाएं
क्या इन योजनाओं का वास्तविक लाभ महिलाओ को मिल रहा
यहीं जांच परख का काम ₹बड़ी दीदी" करेगी
"बड़ी दीदी" अपनी विधानसभा की प्रत्येक महिला लाभार्थी से नियमित रूप से बात करेगी
उनको मिलने वाले लाभों की जानकारी लेंगी, उनकी समस्याओं को जानेंगी
रिपोर्ट तैयार कर उच्च स्तर पर सौंपेंगी
महिला लाभार्थियों से लगातार संवाद की रिपोर्ट बनेगी
नव नियुक्त "बड़ी दीदी" फील्ड में जाने से पहले प्रशिक्षित होगी
"बड़ी दीदी" प्रयोग से यह साबित होगा कि प्रदेश की भजनलाल सरकार वास्तविक रूप से प्रदेश की नारीशक्ति को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में जुटी है. इस योजना को सफल बनाने के लिए एक कॉल सेंटर की स्थापना की जाएगी, जहां बैठकर "बड़ी दीदियां" महिला लाभार्थियों से बातचीत करेंगी. सूत्रों के मुताबिक फिलहाल विधानसभावार "बड़ी दीदियों" की नियुक्तियां की गई हैं, आने वाले समय में तहसील स्तर तक "बड़ी दीदियों" की नियुक्ति की जाएगी ताकि प्रदेश की प्रत्येक महिला को अहसास हो कि प्रदेश की भजनलाल सरकार हर सुख दुख में उनके साथ खड़ी है. साथ ही महिलाओं के लिए भावी योजनाओं को बनाने में भी मदद मिलेगी. विचारधारा के आधार पर महिलाओं को "बड़ी दीदी" बनाया जा सकता है. नारी शक्ति वंदन अभियान से प्रेरित होगा "बड़ी दीदी" प्रोजेक्ट.