नई दिल्लीः ईरानी हमले के बाद बहरीन की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी बंद की गई है. बहरीन की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी BAPCO को बंद किया गया है. ईरानी हमले के बाद रिफाइनरी में आग और भारी धुआं उठने लगा है. सुरक्षा कारणों से रोक लगाकर 'फोर्स मेज्योर' लागू किया है.
BAPCO रिफाइनरी बहरीन के ऊर्जा सेक्टर की रीढ़ मानी जाती है. ये रिफाइनरी खाड़ी क्षेत्र में तेल आपूर्ति का एक महत्वपूर्ण केंद्र है. अगर लंबे समय बंद रही तो वैश्विक तेल बाजार पर बड़ा असर होगा. मध्य-पूर्व पहले से ही युद्ध और मिसाइल-ड्रोन हमलों की चपेट में है.