राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की एंट्री पर लगाई पाबंदी, प्रिंसिपल की अनुमति के बिना स्कूल में प्रवेश नहीं कर सकेगा बाहरी व्यक्ति

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की एंट्री पर लगाई पाबंदी, प्रिंसिपल की अनुमति के बिना स्कूल में प्रवेश नहीं कर सकेगा बाहरी व्यक्ति

बीकानेर : राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की एंट्री पर पाबंदी लगाई गई है. प्रिंसिपल की अनुमति के बिना स्कूल में बाहरी व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकेगा. हर आगंतुक के लिए विजिटर रजिस्टर में एंट्री करना अनिवार्य होगा. बिना अनुमति स्टूडेंट्स की फोटो-वीडियो और इंटरव्यू पर भी रोक है.

लाइव स्ट्रीमिंग और ऑडियो रिकॉर्डिंग के लिए भी लिखित अनुमति जरूरी है. नियम तोड़ने पर BNS, POCSO समेत अन्य कानूनों के तहत कार्रवाई होगी. स्टूडेंट्स की सुरक्षा और निजता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं.

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में मीडिया की एंट्री पर लगाई पाबंदी
-प्रिंसिपल की अनुमति के बिना स्कूल में प्रवेश नहीं कर सकेगा बाहरी व्यक्ति 
-हर आगंतुक के लिए विजिटर रजिस्टर में एंट्री करना होगा अनिवार्य
-बिना अनुमति स्टूडेंट्स की फोटो-वीडियो और इंटरव्यू पर भी रोक
-लाइव स्ट्रीमिंग और ऑडियो रिकॉर्डिंग के लिए भी लिखित अनुमति जरूरी
-नियम तोड़ने पर BNS, POCSO समेत अन्य कानूनों के तहत होगी कार्रवाई
-स्टूडेंट्स की सुरक्षा और निजता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश