जयपुर : राजस्थान में तबादलों से बैन हट गया है. 5 जुलाई तक तबादलों से बैन हटा है. एक पखवाड़े तक ट्रांसफर-पोस्टिंग से बैन हटा है. चिकित्सा विभाग में कार्मिकों के तबादलों पर रोक रहेगी.
शिक्षा विभाग के तृतीय श्रेणी वेतन श्रृंखला के अध्यापकों, वर्षा काल में सम्भावित बीमारियों के दृष्टिगत चिकित्सा विभाग में तबादले नहीं होंगे. तबादलों में एकल महिला, विधवा, परित्यक्ता, मेडिकल बोर्ड सक्षम स्तर द्वारा प्रमाणित असाध्य रोग से ग्रसित कार्मिक, दीर्घावधि सेवा, दिव्यांग कर्मियों तथा राजकीय सेवारत पति-पत्नी प्रकरणों को प्राथमिकता दी जाएगी. राज्य के समस्त निगमों, मंडलों, बोर्ड, स्वायत्तशाषी संस्थाओं पर भी आदेश लागू होगा.
प्रदेश में तबादलों से हटा बैन
-अब 5 जुलाई तक हो सकेंगे अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले
-शिक्षा विभाग के तृतीय श्रेणी वेतन श्रृंखला के अध्यापकों,
-वर्षा काल में सम्भावित बीमारियों के दृष्टिगत चिकित्सा विभाग में नहीं होंगे तबादले
-तबादलों में एकल महिला, विधवा, परित्यक्ता,
-मेडिकल बोर्ड सक्षम स्तर द्वारा प्रमाणित असाध्य रोग से ग्रसित कार्मिक,दीर्घावधि सेवा,
-दिव्यांग कर्मियों तथा राजकीय सेवारत पति-पत्नी प्रकरणों को दी जाएगी प्राथमिकता
-राज्य के समस्त निगमों, मंडलों, बोर्ड, स्वायत्तशाषी संस्थाओं पर भी लागू होगा आदेश