देश का सबसे गर्म शहर बना यूपी का बांदा, रविवार को 46.7 डिग्री सेल्सियस रहा पारा

देश का सबसे गर्म शहर बना यूपी का बांदा, रविवार को 46.7 डिग्री सेल्सियस रहा पारा

नई दिल्ली: देश का सबसे गर्म शहर यूपी का बांदा बना. यूपी के बांदा में रविवार को 46.7 डिग्री सेल्सियस पारा रहा. यूपी,एमपी, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में गर्मी से बुरा हाल है. मध्य प्रदेश के 15 और राजस्थान के 7 शहरों में पारा 43°C के ऊपर रहा. 19 मई को उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर भीषण लू चल सकती है. 

हरियाणा, दिल्ली,मध्य प्रदेश, पंजाब,राजस्थान और महाराष्ट्र में कुछ जगहों पर भी लू चलने की आशंका है.आपको बता दें कि यूपी के कई जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई. पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी यूपी तक तापमान बढ़ेगा. यूपी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया. फतेहपुर, फिरोजाबाद, गाजीपुर, हमीरपुर, जालौन में लू की चेतावनी जारी की. 

कानपुर देहात में लू की चेतावनी:
जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर, कानपुर देहात में लू की चेतावनी जारी की.  कौशांबी, ललितपुर, महोबा, मैनपुरी, मऊ, मिर्जापुर में लू की चेतावनी जारी की. 
प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली में लू की चेतावनी जारी की. भदोही, सोनभद्र, सुलतानपुर, उन्नाव, वाराणसी के आसपास लू की चेतावनी जारी की.

यूपी मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट:
मेरठ, आगरा, गाजियाबाद, बहराइच में तापमान बढ़ेगा. लखनऊ, रायबरेली, सुल्तानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज में तापमान बढ़ेगा. झांसी, ललितपुर, वाराणसी, मऊ, महाराजगंज में तापमान बढ़ेगा. आगरा, अमेठी, औरैया, आजमगढ़, बलिया की चेतावनी जारी की. बांदा, चंदौली, चित्रकूट, इटावा, फतेहपुर में लू की चेतावनी जारी की.