BCCI ने जारी की RCA को 30 करोड़ की राशि, पिछले दिनों लोन अकाउंट को संबंधित बैंक ने किया था होल्ड

BCCI ने जारी की RCA को 30 करोड़ की राशि, पिछले दिनों लोन अकाउंट को संबंधित बैंक ने किया था होल्ड

जयपुर : RCA को BCCI से 30 करोड़ की ग्रांट दी है. RCA प्रशासक भास्कर ए सावंत के प्रयासों का असर हुआ है. BCCI ने RCA को 30 करोड़ रुपये जारी किए हैं. पिछले दिनों ही प्रशासक ने BCCI सचिव देवजीत से मुलाकात की थी. 

घरेलू क्रिकेट सत्र और बैंक लोन को लेकर चर्चा हुई थी. अब RCA ने आज ही बैंक लोन की पूरी राशि चुकाई है. PNB बैंक के 35.7 करोड़ रुपये के बैंक लोन का भुगतान किया है. ब्याज समेत बैंक को पूरी राशि लौटाई गई है. RCA बैंक अकाउंट के NPA होने का संकट टला है. 

अब RCA की खेल गतिविधियां सुचारु रहेंगी. घरेलू क्रिकेट सत्र के आयोजन में वित्तीय अड़चन नहीं आएगी. आरसीए की गतिविधियों को आर्थिक मजबूती मिलेगी.  राजस्थान के युवा खिलाड़ियों को सीधा लाभ मिलेगा.