ब्यावर में ACB की कार्रवाई, ग्राम विकास अधिकारी को किया ट्रैप

ब्यावर में ACB की कार्रवाई, ग्राम विकास अधिकारी को किया ट्रैप

जयपुर :  ब्यावर में ACB की कार्रवाई हुई है. ACB ने ग्राम विकास अधिकारी को ट्रैप किया है. 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी को ACB ने दबोचा है. 

परिवादी से दो माह के बकाया वेतन भुगतान के एवज में घूस की राशि मांग रहा था. ACB अजमेर की टीम ग्राम सेवक को लेकर सदर थाने पहुंची है. टीम ग्राम सेवक से प्रकरण में गहनता से पूछताछ कर रही है.

DSP राकेश ने कार्रवाई को अंजाम दिया है. DIG अनिल कयाल के निर्देश पर कार्रवाई हुई है.