भजनलाल सरकार का विशेष योग्यजन सरकारी कर्मियों को तोहफा, 1200 रु.प्रति माह मिलेगा कनवेंस अलाउंस

जयपुरः भजनलाल सरकार ने विशेष योग्यजन सरकारी कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है. विशेष योग्यजन सरकारी कर्मी को 1200 रु.प्रति माह कनवेंस अलाउंस मिलेगा. बजट घोषणा के बाद वित्त विभाग ने आदेश जारी किया है. 

जिसमें अंधता, सेरेब्रल पाल्सी, कुष्ठ, एसिड अटैक पीड़िता, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, स्पाइनल डिफॉर्मिटी, बहरा और गूंगापन, क्रॉनिक न्यूरोलॉजिकल कंडीशन, हीमोफीलिया,थैलेसीमिया, सिकल सेल बीमारी जैसी खून की बीमारियां शामिल है. 

इन बीमारियों से ग्रसित सरकारी कर्मी को 1200 रु.प्रतिमाह भत्ता मिलेगा. केजुअल लीव के अलावा अन्य लीव, ज्वॉइनिंग, निलंबन में भत्ता नहीं मिलेगा. 
ट्रेनिंग की अवधि ड्यूटी में नहीं गिनी जाएगी. 1 अप्रैल 2024 से आदेश लागू किया.