जयपुर: भजनलाल सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आम जन तक पहुंचाने के लिए बीजेपी का मीडिया सेल सक्रिय हो गया है. इसी सिलसिले में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने संभाग और जिला प्रभारी घोषित किए. जल्द ही प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित होगी.
आमतौर पर ये देखा जाता है. राजस्थान में सरकार अपनी नीतियों को आम जन तक पहुंचाने में उतनी सफल नहीं रह पाती नतीजा ये रहता है कि जिस दल की सरकार है वो फिर से रिपीट नहीं हो पाती. अतीत में गहलोत सरकार रही हो या वसुंधरा राजे की सरकार दोनों ही सरकार रिपीट नहीं हो पाई जबकि इनके नाम कई उपलब्धियां थी. यही कारण है राजस्थान बीजेपी अपनी सरकार की नीतियों को प्रचारित और प्रसारित करने में अभी से जुट गई है और पार्टी का प्रचार तंत्र सक्रिय हो गया है. बीजेपी मीडिया सेल से संभाग और जिला प्रभारी तैनात कर दिए गए. प्रवक्ताओं को ये जिम्मेदारी सौंपी है बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने.
--- BJP संभाग और जिला मीडिया प्रभारी नियुक्ति ---
रामलाल शर्मा को जोधपुर संभाग
कैलाश वर्मा को जयपुर संभाग
कुलदीप धनखड़ को उदयपुर संभाग
दशरथ सिंह शेखावत को बीकानेर संभाग
लक्ष्मी कांत भारद्वाज को भरतपुर संभाग
सुमन शर्मा को अजमेर संभाग
ज्योति खंडेलवाल को कोटा संभाग
--- प्रभारियों के जिम्मे सरकार संगठन की नीतियों को जन जन तक पहुंचाना ---
-मोदी - भजन लाल सरकार की उपलब्धियों को मंडल बूथ स्तर तक लेकर जाना
-सरकार की उपलब्धियों को नीचे तक लेकर जाना
-विषय विशेषज्ञ तैनात करना
-मंडल स्तर तक कुशल वक्ता नियुक्त करना
-सोशल मीडिया और AI विद्या को अपनाना
-नवाचारों से खुद को जोड़ना और समन्वय स्थापित करना
बीजेपी का मीडिया सेल आने वाले समय में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन करेगा. संभाग और जिला प्रभारी इससे पहले अपने प्रभार क्षेत्रों में जाकर बीजेपी के मीडिया सेल को सशक्त बनाने का काम करेंगे.