जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने CMO में उच्चस्तरीय सर्वदलीय बैठक ली. सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान की स्थिति के बारे में बताते हुए कहा कि यह स्थिति ना तो केंद्र सरकार, ना प्रदेश सरकार ना ही किसी राजनीतिक दल द्वारा पैदा हुई है.
राजस्थान में पर्याप्त स्टॉक है, सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है. और कलेक्टरों को मॉनिटरिंग के निर्देश दे चुके हैं. सीएम ने प्रदेश के नागरिकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है. केवल सतर्क रहने की आवश्यकता है, यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है. जनता को अवेयर भी करेंगे, अवैध भंडारण एवं कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. हर नागरिक का भी कर्तव्य है ऐसे समय में सहयोग करें. सभी दलों के सहयोग के लिये मुख्यमंत्री ने धन्यवाद दिया.
बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि जैसी भी स्थिति है हम सरकार के साथ हैं. सरकार वैकल्पिक साधनों को भी बढ़ाए. विपक्षी ने सरकार से मांग रखी है कि तेल और गैस के दाम नहीं बढ़ाएं. वह सरकार के साथ खड़े हैं. कोई भी आपदा आयी हुई है उसमें हम सरकार का सहयोग करेंगे. हमने भी सकारात्मक सुझाव सर्वदलीय बैठक में रखे हैं. शादी समारोह में सिलेंडर उपलब्धता हॉस्टल में खाना बनाने, होटल, रेस्टोरेंट और उद्योगों को आपूर्ति पर चर्चा की हैं.
मुख्यमंत्री ने PNG को लेकर भी ऑर्डर किए हैं. लकड़ी, कोयला और इंडक्शन की उपलब्धता की बात भी रखी है. एक्चुअल स्थिति जनता को बताने को मुख्यमंत्री से कहा है. हमारी सप्लाई क्या है डिमांड क्या है. यह भी जनता को बताना चाहिए. इससे जनता पैनिक नहीं होगी. टोल फ्री नंबर हर व्यक्ति तक पहुंचने चाहिए. महंगाई को कंट्रोल करने के लिए किसी तरह के दाम नहीं बढ़ाए जाए. इसके साथ ही विधायक रामकेश मीणा, राजेंद्र पारीक, श्रीचंद कृपलानी, सुभाष गर्ग, मनोज न्यांगली और अशोक कोठारी ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए. जोगाराम पटेल एवं जोगेश्वर गर्ग VC के माध्यम से बैठक से जुड़े.