CM भजनलाल शर्मा का जाजोद के ग्रामवासियों से संवाद, कहा- हम चाहते हैं हमारी माता-बहनों का हर क्षेत्र में योगदान हो

CM भजनलाल शर्मा का जाजोद के ग्रामवासियों से संवाद, कहा- हम चाहते हैं हमारी माता-बहनों का हर क्षेत्र में योगदान हो

जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सीकर के जाजोद में हैं. मुख्यमंत्री ने जाजोद के ग्रामवासियों से संवाद करते हुए कहा कि मैं भाषण देने नहीं आया हूं. आपसे चर्चा करने आया हूं, आपसे सुझाव लेने आया हूं. कई राजनीतिक दलों की सरकारें आई और गई. लेकिन एक राजनीतिक दल ऐसा था जिसकी कई बार सरकारें बनी.

2014 में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी. प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के दर्द को समझा. उनकी पीड़ा को समझा, मैं स्वयं गांव का हूं. 70 साल में महिलाओं के सम्मान का किसी ने ध्यान रखा तो प्रधानमंत्री मोदी ने रखा. माता-बहनों के ईंधन की चिंता को उज्ज्वला योजना से दूर किया. हम चाहते हैं हमारी माता-बहनों का हर क्षेत्र में योगदान हो. प्रधानमंत्री मोदी को माता-बहनों की चिंता है. 

जाजोद गांव में मुख्यमंत्री ग्रामीण महिलाओं से संवाद किया. भजनलाल शर्मा ने महिलाओं से एक किसान की भांति अपनेपन से बात की. राजीविका की पूनम ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से संवाद किया. दूध वालों का बास निवासी पूनम ने कहा कि मैं योजना के माध्यम से सशक्त बनी हूं. राजीविका के माध्यम से डेढ़ लाख तक कमा लेती हूं.

वहीं श्री कृष्णा समूह की संजू देवी ने मुख्यमंत्री से संवाद करते हुए कहा कि राजीविका से मुझे लाभ हुआ है. महिलाओं के खाते खुलवाए, लोन भी दिलवाया. अब मैं बैंक सखी के तौर पर 1 लाख रुपए महीना कमा लेती हूं. वहीं रेणु देवी ने भी बताया कैसे वह लखपति दीदी बनी. सीएम ने प्रधानमंत्री मोदी के नारी शक्ति वंदन अभियान को लेकर भी बात की. नारी शक्ति सशक्तिकरण पर फोकस किया.