नई दिल्ली : भिवाड़ी अग्निकांड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. उन्होंने कहा कि राजस्थान के भिवाड़ी में आग लगने की घटना दुखद और बहुत दुखद है. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं. मैं घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं.
बता दें कि अलवर के टपूकड़ा में आगजनी मामले में 7 लोगों के जलकर मौत हो गई. मलबे में और शव दबे होने का अंदेशा जताया गया. फैक्ट्री में पटाखे संबंधित सामान बनाने की संभावना है. प्रशासन को फैक्ट्री के बारे में कोई जानकारी नहीं है. पुलिस और प्रशासन का फैक्ट्री के अंदर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. दमकलकर्मी लगातार आग बुझाने का प्रयास कर रहे है. फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में गत्तों का स्टॉक बताया गया, लेकिन अंदर क्या होता था किसी को कोई जानकारी नहीं है.
अलवर के टपूकड़ा फैक्ट्री में आग मामले में सभी शव पूरी तरह से जलकर राख, कोई पहचान नहीं है. प्रशासन मृतक 7 लोगों की जानकारी जुटा रहा है. शवों की किसी निशानी या डीएनए टेस्ट से पहचान होगी. फिलहाल फैक्ट्री में काम करने वाले लोगों का मिलान किया जा रहा है. उसके आधार पर ही मृतकों की जानकारी हो पाएगी. पुलिस और प्रशासन ने फैक्ट्री के अंदर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
आपको बता दें कि दमकलकर्मियों ने गत्ता फैक्ट्री आग पर काबू पा लिया है. फैक्ट्री में अवैध रूप से पटाखा बनाने की बात भी सामने आ रही है. खैरथल एसपी मनीष कुमार मौके पर जा रहे है. भिवाड़ी एसपी खुद की शादी के लिए छुट्टी पर हैं. एएसपी अतुल साहू मौके पर है. 7 लोगों के शव निकाले गए.