जयपुरः जेडीए से बेरोजगारों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. जेडीए में 258 और पदों के लिए सीधी भर्ती की जाएगी. सीधी भर्ती पर मंजूरी के लिए जेडीए ने प्रस्ताव भेजा है. वित्त विभाग की स्वीकृति के लिए UDH को प्रस्ताव भेजा है. कनिष्ठ सहायक के 242 पद,आशुलिपिक के 3 पद, कनिष्ठ लेखाकार के 7 पद और कनिष्ठ विधि अधिकारी के 6 और पदों पर भर्ती की जाएगी.
जेडीए की ओर से 132 पदों पर सीधी भर्ती पहले से प्रकियाधीन है. इनमें से 120 पदों पर कर्मचारी चयन बोर्ड भर्ती करेगा. जबकि 12 पदों पर लोक सेवा आयोग भर्ती करेगा.