JDA से बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर, 258 और पदों के लिए की जाएगी सीधी भर्ती, देखिए खास रिपोर्ट

जयपुरः जयपुर विकास प्राधिकरण से बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर है. जेडीए की ओर से जल्द 258 और नए पदों पर भर्ती की जाएगी. जेडीए इस नई भर्ती के लिए क्या की कवायद और किन पदों पर की जाएगी ये भर्ती. 

जयपुर विकास प्राधिकरण के क्षेत्राधिकार में पिछले वर्ष अक्टूबर में ही दुगुनी बढ़ोतरी की गई थी. इसके चलते जेडीए का क्षेत्राधिकार तीन हजार वर्ग किलोमीटर से बढ़कर करीब छह हजार वर्ग किलोमीटर हो गया है. इसी के चलते जेडीए में जोनों की संख्या 18 से बढ़ाकर 27 कर दी गई. क्षेत्राधिकार बढ़ने और उसके मुताबिक जोनों की संख्या में बढ़ोतरी के बावजूद जेडीए में स्टाफ की भारी कमी है. पिछले वर्ष सितंबर में राज्य सरकार ने जेडीए के कैडर स्ट्रेंथ में बढ़ोतरी की गई थी. इसके बाद जेडीए में स्वीकृत कुल पदों की संख्या 2083 ये बढ़ाकर 2579 कर दी गई. पदों की संख्या भले ही बढ़ा दी गई, लेकिन इनमें से करीब 19 सौ पद खाली है. जेडीए ने पहले 132 पदों पर सीधी भर्ती के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन बोर्ड को भेजी थी. आपको सबसे पहले इसकी देते हैं विस्तृत जानकारी

-जेडीए ने 17 जून 2025 को लोक सेवा आयोग को भर्ती की अर्थना भेजी थी
-अर्थना में 12 कनिष्ठ विधि अधिकारियों के पद पर भर्ती का प्रस्ताव भेजा था
-लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर भर्ती के लिए 19 अगस्त 2025 को विज्ञापन जारी कर दिया
-इसी तरह 120 पदों पर भर्ती के लिए जेडीए ने 26 फरवरी 2025 और
-3 मार्च 2025 को कर्मचारी चयन बोर्ड को अर्थना भेजी थी
-इसमें 15 कनिष्ठ लेखाकार,95 कनिष्ठ सहायक और 10 आशुलिपिक के पद शामिल हैं
-इन पदों पर बोर्ड की ओर से इस वर्ष भर्ती की जाएगी

जेडीए की ओर से जून 2025 तक इन पदों पर भर्ती के लिए अर्थना भेजी जा चुकी थी. इसके बाद सितंबर 2025 में जेडीए का नया कैडर स्ट्रेंथ रिव्यू राज्य सरकार ने स्वीकृत कर दिया. इसके चलते हुए पदों में बढ़ोतरी के कारण जेडीए ने अब 258 और पदों पर भर्ती का प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेज दिया है. यह प्रस्ताव नगरीय विकास विभाग को भेजा गया है. नगरीय विकास विभाग इसे स्वीकृति के लिए वित्त विभाग को भेजेगा. वित्त विभाग की स्वीकृति के बाद जेडीए इन पदों पर सीधी भर्ती करेगा. आपको बताते हैं कि सरकार को भेजे नए प्रस्ताव में किस पद पर भर्ती की स्वीकृति मांगी गई और इसका पहले प्रक्रियाधीन भर्ती पर क्या असर होगा. 

जेडीए से बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर
जेडीए में 258 और पदों के लिए की जाएगी सीधी भर्ती
सीधी भर्ती पर मंजूरी के लिए जेडीए ने भेजा प्रस्ताव
वित्त विभाग की स्वीकृति के लिए UDH को भेजा प्रस्ताव
कनिष्ठ सहायक के 242 पद,आशुलिपिक के 3 पद,
कनिष्ठ लेखाकार के 7 पद और
कनिष्ठ विधि अधिकारी के 6 और पदों पर की जाएगी भर्ती
कनिष्ठ विधि अधिकारी के भर्ती के पदों पर की जा सकती है बढ़ोतरी
12 पदों पर पहले से ही भर्ती है प्रक्रियाधीन
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से भर्ती है प्रक्रियाधीन
आयोग ने भर्ती के लिए 19.8.2025 को जारी किया था विज्ञापन
इसके बाद जेडीए के स्वीकृत नए कैडर स्ट्रेंथ में की गई बढ़ोतरी
इसके चलते कनिष्ठ विधि अधिकारी के पदों हो गए सृजित
सीधी भर्ती के लिए 12 और नए पद हो गए सृजित
जेडीए के भर्ती नियमों के अनुसार की जा सकती है बढ़ोतरी
विज्ञापित पदों की संख्या के 50% तक की जा सकती है बढ़ोतरी
ऐसे में जेडीए ने सृजित 12 में से 6 पदों के लिए मांगी है स्वीकृति
सीधी भर्ती के लिए वित्त विभाग से मांगी है स्वीकृति
अगर जल्द मिलती है स्वीकृति तो कुल 18 पदों पर होगी सीधी भर्ती