नई दिल्ली : बिहार का भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. CJI से तत्काल संज्ञान लेने और न्यायिक जांच की मांग की है. वकील नरेंद्र मिश्रा ने लेटर पिटीशन दायर की है. एनकाउंटर में शामिल पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग की है.
बिहार सरकार से जवाब तलब करने की भी गुहार की है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज से जांच के आदेश दिए हैं. निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने का सरकार का दावा है. भोजपुर एनकाउंटर मामले में पुलिस ने दो अलग-अलग FIR दर्ज कीं है.
पहली FIR में भरत तिवारी के पिता और भाई भी आरोपी हैं. दूसरी FIR पुलिस एनकाउंटर की कार्रवाई से जुड़ी है. भरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत और कानूनी लड़ाई तेज हो गई है. मामले की जांच और सुप्रीम कोर्ट की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकीं हैं.