आज बाइक-टैक्सी सर्विस पर 'ब्रेक', देश की पहली सहकारिता 'भारत टैक्सी' लॉन्चिंग के अगले दिन हड़ताल

आज बाइक-टैक्सी सर्विस पर 'ब्रेक', देश की पहली सहकारिता 'भारत टैक्सी' लॉन्चिंग के अगले दिन हड़ताल

नई दिल्ली : आज बाइक-टैक्सी सर्विस पर 'ब्रेक' लग गया है. ओला-उबर-रैपिडो जैसे कैब ड्राइवरों ने हड़ताल का ऐलान किया है. देश की पहली सहकारिता 'भारत टैक्सी' लॉन्चिंग के अगले दिन हड़ताल हो गई है. लाखों कैब ड्राइवरों ने आज छह घंटे की देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है.

यह हड़ताल तेलंगाना गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन ने बुलाई है. यूनियन ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर मांग की है कि ऑटो, कैब, बाइक टैक्सी और दूस्मी एग्रीगेटर-आधारित सेवाओं सहित एप-आधारित ट्रांसपोर्ट सेवाओं के लिए न्यूनतम किराये की घोषणा की मांग की है. 

मान्यता प्राप्त ड्राइवर-वर्कर यूनियनों से सलाह से किराया तय करने की मांग है. दरअसल देशभर में ओला-उबर में करीब 35 लाख ड्राइवर पंजीकृत है. हड़ताल से बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद में ज्यादा असर पड़ेगा. 

जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी:
वहीं राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी कार कैब ड्राइवर्स की हड़ताल का असर देखने को मिल रहा है. जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है. एप बेस्ड ड्राइवर्स की हड़ताल के मद्देनजर एडवाइजरी जारी की है. उन्होंने कहा कि आज एप बेस्ड ड्राइवर्स की हड़ताल प्रस्तावित है. इसके चलते कैब, बाइक टैक्सी, ऑटो संचालन प्रभावित हो सकता है. ऐसे में यात्री खुद के इंतजाम से एयरपोर्ट आवागमन करें. हवाई यात्री समय से पहले पहुंचने का प्रयास करें. ताकि उनकी फ्लाइट छूटने का डर नहीं रहे.