टोंकः बीसलपुर बांध में बीते 14 घंटे में 4 सेमी पानी की आवक हुई है. रात्रि 8 बजे बीसलपुर बांध का गेज 4 सेमी बढ़कर 315.36 RL मीटर हुआ. कैचमेंट एरिया में बारिश नहीं होने से बांध में पानी की आवक धीमी हुई है.
सहायक नदी त्रिवेणी का गेज 3 मीटर की ऊंचाई पर चल रहा है. फिलहाल बांध के गेट खोले जाने की सूचना नहीं आई है. बांध की कुल भराव क्षमता 315.50 RL मीटर है. बांध पूर्ण भराव के बाद पानी की आवक को देखते हुए ही बांध के गेट खोले जाएंगे.