भाजपा की संभाग स्तरीय बैठक, CM भजनलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं से किया सीधा संवाद

भाजपा की संभाग स्तरीय बैठक, CM भजनलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं से किया सीधा संवाद

जयपुर : भाजपा की संभाग स्तरीय बैठक हो रही है. अजमेर एंव बीकानेर संभाग की बैठकें हो रही हैं. मंडल अध्यक्ष तक के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने CMR पर बैठक ली.  

अजमेर संभाग के भाजपा जिला अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों सहित विभिन्न पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर गहन संवाद किया.  इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी, सांसद घनश्याम तिवाड़ी, अशोक परनामी उपस्थित रहे. 

इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बैठक में कहा कि भाजपा सरकार ने गत दो वर्ष में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार से कई गुना कार्य किया. सीएम ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि कार्यकर्ता इन उपलब्धियों का जनता के बीच प्रचार करे. भाजपा में हर कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का मौका मिलता है.

मंडल स्तरीय बैठकों का नियमित आयोजन करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है. जहां सब कार्यकर्ता गुलदस्ते के रूप में एकजुट होकर कार्य करते हैं. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए पुनर्गठन किया. 

पंचायत चुनाव से पूर्व वार्डों का असमान रूप से पुनर्गठन किया. इसी प्रकार राजनैतिक हित साधने के लिए जिलों का जल्दबाजी में गठन किया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य में दो वर्ष में उल्लेखनीय कार्य हुए. राज्य सरकार ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से वर्षों से अटके कई कार्य आगे बढ़ाए हैं.