राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस, संबित पात्रा बोले- नेता प्रतिपक्ष झूठ का पुलिंदा, देश को भ्रमित करने की कोशिश

राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस, संबित पात्रा बोले- नेता प्रतिपक्ष झूठ का पुलिंदा, देश को भ्रमित करने की कोशिश

नई दिल्ली: भाजपा सांसद संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रंस करते हुए कहा कि थोड़ी देर पहले सदन में बिल पर उत्तर भी दिया गया और अंततोगत्वा वोटिंग के माध्यम से लोकसभा में पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून बना है. मैं सबसे पहले आप सबको बधाई देता हूं. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद भी करता हूं.

प्रवक्ता के नाते पार्टी कार्यालय से सभी कार्यकर्ताओं की तरफ से भी धन्यवाद करता हूं. पेपर लीक के जो मामले होते थे उन पर किस प्रकार से संपूर्ण रूप से अंकुश लगे और किस प्रकार से जो माफिया, जो व्यक्ति, जो संस्थान उसमें इंवॉल्व होते थे उसको रोकने के लिए एक सख्त कानून आज बना है.

आज की चर्चा में राहुल गांधी जी ने भी भाग लिया और राहुल गांधी जी ने भी अपने मंतव्य को रखा. जो हम सबको संदेह था हुआ वही जो राहुल गांधी जी के साथ हमेशा होता है. झूठ का पुलिंदा देश को भ्रमित करने की कोशिश की. सदन के अंदर हंगामा खड़ा करने का प्रयास किया.

राहुल गांधी जी के पास कोई तथ्य नहीं था. राहुल गांधी जी ने एक-एक करके बिंदुवार सिलसिलेवार तरीके से कहां-कहां झूठ बोला और सत्य क्या है मैं आपके समक्ष एक्सप्रेस वार्ता में रख रहा हूं. आज राहुल गांधी ने कहा स्टूडेंट के ऊपर गोली चलाई गई. गोली नहीं चलाई गई राहुल गांधी जी ने झूठ बोला. गोली चली नहीं तो ऑर्डर कहां से आएगा.

एक बात में स्पष्ट कर दूं, क्योंकि सभी को तथ्यात्मक बातें शायद मालूम ना हो जहां भी कहीं मार्च या प्रोटेस्ट होता है वहां आर्म्ड फोर्स या पुलिस होती है. वहां एक मजिस्ट्रेट होता है जो मौका स्थिति के आधार पर ऑन द स्पॉट निर्णय लेता है कि मौके पर लाठी चार्ज होना चाहिए या नहीं. कैसी स्थिति है उस समय पर बल का प्रयोग होना चाहिए या नहीं. यह निर्णय देश के गृहमंत्री नहीं लेते हैं.