पश्चिम बंगाल में बीजेपी का 'भरोसा पत्र' जारी, अमित शाह बोले- बंगाल को निर्यात का हब बनाया जाएगा, 6 महीने के अंदर UCC लागू होगा

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने 'भरोसा पत्र' जारी किया है. गृहमंत्री अमित शाह ने घोषणा पत्र जारी किया. घोषणा पत्र में किसान, महिला, युवा वर्ग पर फोकस किया गया है अमित शाह ने कहा कि घुसपैठ पर जीरो टॉलरेंस होगा. केन्द्र की योजनाएं तुरंत लागू की जाएंगी. 45 दिन के भीतर 7वां वेतन आयोग लागू होगा. प. बंगाल में 6 महीने के अंदर UCC लागू होगा. महिलाओं को हर महीने 3 हजार रुपए देंगे. बेरोजगार युवाओं को हर महीने 3 हजार रुपए देंगे. भ्रष्टाचारियों से पाई-पाई वसूल की जाएगी. 

अमित शाह ने कहा कि घोषणा पत्र में विकसित बंगाल का रोडमैप. ममता ने जनता की उम्मीदों को पूरा नहीं किया. TMC शासन बंगाल के लिए बुरे सपने की तरह है. 15 साल से ममता बनर्जी ने सिर्फ निराशा दी. जनता इस बार बंगाल में बीजेपी की सरकार बनाएगी. TMC से त्रस्त बंगाल अब परिवर्तन चाहता है. गहरी निराशा से बाहर निकलने का संकल्प पत्र है. बीजेपी बंगाल को नई आशा, भरोसा देगी.