बीजेपी का सेवा संकल्प अभियान: मदन राठौड़ बोले- पीएम मोदी ने विपरीत हालातों से देश को अपने नेतृत्व से उबारा

बीजेपी का सेवा संकल्प अभियान: मदन राठौड़ बोले- पीएम मोदी ने विपरीत हालातों से देश को अपने नेतृत्व से उबारा

जयपुर : बीजेपी का सेवा संकल्प अभियान के तहत बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रेस वार्ता की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का 17सितंबर को जन्मदिन है. बचपन से ही पीएम नरेंद्र मोदी मेधावी थे. सामाजिक सरोकार उनके स्वभाव में रहा.

निडर इतने थे कि एक बार बाल्यावस्था में तालाब से मगरमच्छ का बच्चा घर ले आए थे.उन्होंने कहा कि जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने तब नरेंद्र मोदी इतने लोकप्रिय हुए कि उनका गुजरात मॉडल चर्चित हुआ. अन्य कई राज्यों ने गुजरात मॉडल अपनाया.

वहीं जब नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने तब देश को विकसित बनाने की दिशा में अहम कदम उठाए. विपरीत हालातों से देश को अपने नेतृत्व से उबारा,  उनका जन्मदिन बहुत उत्साह से मनाना चाहते हैं.