जयपुरः बीजेपी में अग्रिम संगठनों की प्रदेश टीमों का ऐलान जारी है. आज महिला मोर्चा की नई टीम का ऐलान हुआ. SC मोर्चा के बाद अब महिला मोर्चा की नई टीम घोषित कर दी गई है. नई टीम के जरिए बीजेपी महिला वर्ग में पकड़ मजबूत करने के साथ आगामी पंचायत और निकाय चुनावों में बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति पर काम करेगी.
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड ने 48 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है, जिसमें जातीय और क्षेत्रीय संतुलन पर खास ध्यान रखा गया है. नई टीम में 8 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 प्रदेश महामंत्री, 8 मंत्री और 12 प्रवक्ता बनाए गए हैं. इस नई टीम के जरिए बीजेपी महिला वर्ग में पकड़ मजबूत करने के साथ आगामी पंचायत और निकाय चुनावों में बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति पर काम करेगी. नई टीम ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से मुलाकात की
महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ की नई टीम. उपाध्यक्ष पद पर विजयलक्ष्मी राजपुरोहित, शिखा वेद, निकिता राठौड़, ज्योति मिश्रा, शानू यादव, अनुराधा महेश्वरी, अंजू सैनी और रेखा परिहार को जिम्मेदारी
.महामंत्री सुनीता व्यास, अरुण सिहाग और मूर्ति मीणा को महामंत्री बनाया गया है. प्रदेश मंत्री के रूप में डॉ. रजनी गावड़िया, मुकेश कंवर, रेखा जैन, जयश्री दाधीच, हंसिका गुर्जर, अमरावती शर्मा, शीला चंदन जाटव और सीमा अखावत को जगह मिली. प्रवक्ता सूची में अनुपमा मोदी, अदिति शर्मा, आंचल अवाना, मंजू सैनी, किरण मेघवाल, अंजली यादव, रजनी सोनी, निर्मला मकवाना, ममता कुमावत, सुनीता सैनी, चेतना मीणा और रमेश कुमारी कौर शामिल
. इसके अलावा सुषमा सैनी को कोषाध्यक्ष, कनिका बिश्नोई को सह कोषाध्यक्ष, मीना बनर्जी और बीना शर्मा को कार्यालय मंत्री बनाया गया
.सुजाता मीणा को मीडिया प्रभारी और पूनम जैन को सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई
. आईटी संयोजक पूजा गुरनानी, आईटी सह संयोजक सोनिका जैन को बनाया
. सोशल मीडिया प्रभारी प्रियंका त्यागी, सोशल मीडिया सह संयोजक मनीषा जोधा को बनाया, रिसर्च संयोजक श्रिष्टि सेठी, रिसर्च सह संयोजक सुलभा सारदा को बनाया है. जबकि कार्यक्रम प्रभारी का जिम्मा नीलम मुंदड़ा को दिया गया. मन की बात कार्यक्रम संयोजक उमा शर्मा, सह संयोजक वीणा कुमारी दशोरा को बनाया है. मंजू मेघवाल को प्रशिक्षण प्रभारी, रुबिया उपाध्याय को प्रशिक्षण सह प्रभारी बनाया गया
राखी राठौड़ ने नई टीम में SC और OBC वर्ग को विशेष तरजीह दी गई. पूर्व वित्त राज्य मंत्री वीरेंद्र मीणा की पत्नी डॉ मूर्ति मीणा को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है. जयपुर शहर अध्यक्ष अनुराधा माहेश्वरी को बनाया गया है प्रदेश उपाध्यक्ष