बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ बोले- पंचायत और निकाय चुनावों के लिए हम तैयार, पाकिस्तान का पक्ष ले रहे कांग्रेस के नेता

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ बोले- पंचायत और निकाय चुनावों के लिए हम तैयार, पाकिस्तान का पक्ष ले रहे कांग्रेस के नेता

जयपुरः बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. कहा कि  पंचायत और निकाय चुनावों के लिए हम तैयार. युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सीकर से पुलिस मारपीट पर कहा कि मेरे पास शिकायत आई थी,हम व्यवस्थित तरीके से संभालेंगे. बीजेपी स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाएंगे. उत्सव के साथ करेंगे,झंडे भी घर-घर लगेंगे. 

कांग्रेस के नेता पाकिस्तान का पक्ष ले रहे. इससे कांग्रेस के नेताओं का चरित्र सामने आता है. दुश्मन देश के लिए दलाल शब्द पर कांग्रेस को चिंता क्यों ? दलाल कहने वाले मंत्री को माफी मांगने के लिए कह रहे कांग्रेसी,यह दुर्भाग्यजनक है. 

गल्फ में जंग को लेकर वैश्विक चिंता है. लेकिन हमारे विपक्ष के नेता क्या कर रहे ? राहुल गांधी ने सर्वदलीय बैठक का बहिष्कार कर दिया. जयपुर में डोटासरा ने बहिष्कार कर दिया. इसका अर्थ है वे सहयोग नहीं करना चाहते. इसका मतलब उनमें राष्ट्र भक्ति का अभाव है. कांग्रेस ने तो पुलवामा तक पर आलोचना की.