जयपुरः विदेशी ताकतों के जरिए सनातन को बदनाम करने का सुनियोजित षड्यंत्र रचा जा रहा हैं. ये कहना हैं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का. बुटाटी धाम मंदिर में चढ़ाए जाने वाले चंदे की कथित चोरी के मामले में मदन राठौड़ ने कहा कि डोटासरा की ओर से सेल्फ गोल हो गया.
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जोरदार खुलासा किया है राम मंदिर चंदा चोरी समेत मसलों को लेकर उन्होंने कहा कि विदेशी ताकतों के सहयोग से सनातन को बदनाम करने का सुनियोजित षड्यंत्र रचा जा रहा. मुद्दे को राज्यसभा में उठाएंगे. मदन राठौड़ ने कहा कि सनातन धर्म और आस्था के केंद्रों को बदनाम करने की एक सुनियोजित साजिश चल रही है. प्रेस के सामने मदन राठौड़ ने खुलासे किए मदन राठौड़ ने कहा कि बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि सनातन धर्म में आस्था रखने वालों के धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाने और उनकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करने की कोशिश की जा रही है. उनके अनुसार यह एक सोची-समझी रणनीति है और इसमें विदेशी ताकतों की भूमिका से भी इनकार नहीं किया जा सकता
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि इतिहास में विदेशी आक्रांताओं ने सोमनाथ, मथुरा सहित अनेक आस्था केंद्रों को नुकसान पहुंचाया था. उन्होंने आरोप लगाया कि आज भी कुछ शक्तियां उसी मानसिकता के साथ समाज में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही हैं. ऐसे तत्वों की पहचान कर उन्हें बेनकाब किया जाना चाहिए. राठौड़ ने कहा कि विदेशी ताकतों के सहयोग से सुनियोजित षड्यंत्र हो रहा है. धार्मिक स्थानों को बदनाम करने के हो रहे इस षड्यंत्रकारी मुद्दे को राज्यसभा में उठाएंगे. जो लोग इसमें शामिल है, उनके खिलाफ सख्त कारवाई होनी चाहिए.
राम मंदिर पर कांग्रेस के आरोपों को झेल रही बीजेपी ने राजस्थान के प्रसिद्ध बुटाटी धाम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर कांग्रेस को घेरा है मदन राठौड़ ने कहा कि जिस ट्रस्ट के प्रबंधन पर सवाल उठाए जा रहे हैं, उसमें कांग्रेस पृष्ठभूमि के लोग ही जुड़े रहे हैं, डोटासरा ने बिना पूरी जानकारी के बयान देकर "सेल्फ गोल" कर लिया. मदन राठौड़ ने आरोप लगाया कि बीजेपी को घेरने की कोशिश में कांग्रेस खुद ही सवालों के घेरे में आ गई है.