अंबेडकर जयंती पर बीजेपी का मेगा अभियान, 7 से 14 अप्रैल तक दलित वर्ग पर फोकस, देखिए खास रिपोर्ट

जयपुरः संविधान निर्माता बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती को बीजेपी उत्सव के रूप में मनाएगी. बीजेपी अंबेडकर जयंती के अवसर पर पखवाड़े स्तर पर अभियान चलाएगी. प्रतिमा साफ सफाई, गोष्ठियों समेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे. कार्यक्रमों के जरिए फोकस होगा दलित वर्ग.

बीजेपी की राजस्थान में सत्ता आने का एक बड़ा कारण दलित मतदाता भी रहे जिन्होंने कांग्रेस से छिटक कर बीजेपी को जीताया था. एससी रिजर्व 34 सीटों में से बीजेपी ने 22 पर जीत दर्ज की है जबकि कांग्रेस को 11 सीटों से संतोष करना पड़ा था. इसी तरह 25 एसटी सीटों में से बीजेपी ने 12 पर कब्जा किया था जबकि कांग्रेस को 10 सीटें ही मिली थी जबकि ST को कांग्रेस का परंपरागत वोट माना जाता रहा है.

बीजेपी के दलित विधायक
प्रेम चंद बैरवा - दूदू
मदन दिलावर - रामगंज मंडी
जोगेश्वर गर्ग - जालोर
मंजू बाघमार - जायल
जितेंद्र गोठवाल - खंडार
अनिता भदेल - अजमेर दक्षिण
अर्जुन लाल गर्ग - बिलाड़ा 
 अर्जुन लाल जीनगर - कपासन
आदु राम मेघवाल - चौहटन
कालूराम - डग 
कैलाश वर्मा - बगरु 
गोवर्धन वर्मा - धोद 
बहादुर सिंह कोली - वैर 
रमेश खींची - कठूमर 
राधेश्याम बैरवा - बारां अटरु 
रामसहाय वर्मा - निवाई
लक्ष्मण राम - मेड़ता
लाला राम बैरवा - शाहपुरा 
विक्रम बंशीवाल - सिकराय
विश्वनाथ मेघवाल - खाजूवाला 
रामवतार बैरवा - चाकसू 
शोभा चौहान - सोजत

-- प्रेम चंद बैरवा को उप मुख्यमंत्री बनाकर भजन लाल सरकार ने संदेश दिया गया
- मदन दिलावर को शिक्षा मंत्रालय जैसा अहम महकमा मिला
- जोगेश्वर गर्ग को विधानसभा में सरकारी मुख्य सचेतक बना कर संदेश दिया गया
- दलित महिला फेस डॉ मंजू बाघमार को राज्य मंत्री बनाया गया

बीजेपी अपने कार्यक्रमों के जरिए राज्यव्यापी दलित वर्ग के बीच राजनीतिक और सामाजिक सन्देश देने में जुटी है. बीजेपी के नेता बढ़ चढ़ कर बाबा साहेब से जुड़े कार्यक्रमों को सफल बनाने में जुटे है चाहे अम्बेडकर प्रतिमाओं की साफ सफाई हो या संगोष्ठियां.

--बीजेपी का अंबेडकर जयंती पर अभियान__
- 7 से 14 अप्रैल तक मेगा अभियान
- भाजपा राज्यभर में 7 से 14 अप्रैल के बीच “मेगा जनसंपर्क अभियान” चलाया जायेगा  

 - पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक सक्रिय रहेंगे 
- घर-घर संपर्क कर सरकार की योजनाओं और पार्टी की विचारधारा का प्रचार करेंगे 
-  गांव-गांव और बस्तियों में पहुंच करेंगे मजबूत 
- अभियान का फोकस ग्रामीण क्षेत्रों और दलित बस्तियों पर रहेगा 
- कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर चौपाल कार्यक्रम करेंगे
- लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे
- बाबा साहब के विचारों और संविधान में उनके योगदान को बताएँगे  
- स्वच्छता और जन जागरण कार्यक्रम
-  सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान
- पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का सम्मान किया जाएगा
-  मंडल, बूथों और शक्ति केंद्रों पर विचार गोष्ठियां, सेमीनार आयोजित किए जाएंगे
- पार्टी के नेता इनमें बाबा साहब की जीवनी और जीवन वृतांत का बखान करेंगे   

राजस्थान बीजेपी के दलित चेहरों का केंद्रीय सियासत में अहम स्थान है. बीकानेर से बीजेपी के दलित सांसद अर्जुन राम मेघवाल मोदी सरकार में लगातार मंत्री है और अभी कानून मंत्रालय के स्वतंत्र चार्ज के साथ ही संसदीय कार्य को भी संभाल रहे. बीजेपी के दिग्गज नेता भी लगातार साफ संदेश दे रहे है कि आरक्षण के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होगा. मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भी सरकार की नीतियों के जरिए दलित वर्ग के बीच संदेश देने का काम किया है. चाहे सियासत हो या ब्यूरोक्रेसी.