जयपुर: जयपुर के आमेर मावठा झील में बोटिंग शुरू हो गई है. मावठा झील में बोटिंग की नई टिकट दरें घोषित की गई है. पैडल बोट 30 मिनट प्रति व्यक्ति ₹200, बच्चों के लिए ₹100, स्पेशल पैडल बोट 30 मिनट के लिए ₹300 निर्धारित की गई है. इलेक्ट्रिक मोटर बोट प्रति राउंड टिकट ₹400 तय की गई है. लोक संगीत के साथ लक्ज़री मोटर बोट ₹800 प्रति व्यक्ति है. शिकारा राइड 30 मिनट के लिए ₹500, स्पेशल शिकारा ₹600, स्पीड बोट प्रति राउंड ₹400 प्रति व्यक्ति तय की गई है. विदेशी पर्यटकों के लिए सभी सेवाओं की दरें लगभग दोगुनी निर्धारित की गई है.
मावठा में पर्यटकों के लिए कुल 50 बोट उपलब्ध रहेंगी. बोटिंग संचालन अनुबंध के तहत जसराज इंफ्रा को सौंपा गया है. अब पर्यटक यहां से आमेर महल को बीचों-बीच से देख पाएंगे. आमेर क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को नया प्रोत्साहन मिलेगा. पर्यटकों के लिए आमेर महल के साथ एक नया आकर्षण जुड़ेगा. पर्यटक कश्मीर की डल झील की तर्ज पर मावठा में पैडल बोट, शिकारा और हाई स्पीड बोट का भी पर्यटक आनंद ले पाएंगे. 30 सीटर लग्जरी बोट विशेष आकर्षण का केंद्र बनी है. हेरिटेज लुक वाली बोट भी जल्द ही शामिल की जाएगी.