जयपुर: राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र जारी है. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का सदन में संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यों को गिनाया. इतने मगरूर मत हो मैं वक्त हूं. मैंने बादशाहों को दरबान बनते देखा है. आईपीएल के 10 हज़ार पास कहां जाते है.टीकाराम जूली ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में स्टूडेंट्स यू ट्यूब से पढ़ रहे हैं. पड़ोसी राज्यो में पेट्रोल-डीजल व CNG के दाम कम है.
गंगनहर बनने से पहले महाराजा गंगासिंह का निधन हो गया था और आप कहते हैं कि नहर उन्होंने बनाई थी. सरकार छोटी तारीख नहीं देती सीधी 2047 की बात करती है. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि भाजपा दो साल बनाम पांच साल पर चर्चा के लिए सहमत थी. भाजपा को गरीबी मिटानी थी गरीब को मिटा दिया. पता नहीं कौन सरकार के विज्ञापन बनाता है. संज्ञा और विशेषण का उपयोग ही नहीं आता. अजमेर बस ले जाने के लिए सवारियों को बीच में उतार दिया.
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि मैंने उद्योग मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ को कलाकंद भिजवाया है. हमने तो हलवाई को हलवाई रखा. लेकिन आपने उस हलवाई का क्या किया? मंत्री तो RCA के चुनाव नहीं करा पा रहे हैं. सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर रही है. सदन में शेरो शायरी का सिलसिला भी चला.नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि प्रश्नकाल को विधायकों को ओपन कर दो. 'टीकाराम नहीं पूछेगा सवाल, विधायकों को पूछने दो. सत्ता आपके पास होगी लेकिन बहुमत विपक्ष के पास है. मैं यहां झुकने नहीं, बल्कि जनता की आवाज उठाने आया हूं.
टीकाराम जूली ने अशोक गहलोत की शायरी 'राजा बोला रात है' सुनायी. हमारे छह महीने की समीक्षा आप सवा दो साल में नहीं कर पाये. कॉल सेंटर पर IAS लगा दिए. भगत सिंह तो पैदा हो लेकिन दूसरे के घर में हो. सरकार ने राजस्थान दिवस अंग्रेजी की बजाय हिंदी कैलेंडर से मनाने का फैसला किया. इस सदन में बीजेपी के कितने विधायक हिंदी कैलेंडर से जन्मदिन मनाते हैं. अगर विधायक नहीं मनाते तो फिर राजस्थान का ही क्यों ?
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि मेरे और CM दोनों के चश्मा लगा है. जूली ने अलग-अलग दुर्घटना का उदाहरण दिया . उन्होंने कहा कि शव पर राजनीति पहले कभी नहीं की गई. हमारा निजी काम मत करना. अपने MLA का कर लेना. लेकिन जनता के काम जरूर करना. टीकाराम जूली ने सदन में पत्रकारों की समस्या उठाई. जूली ने चश्मे पर कविता भी सुनायी.