राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र, जिला सीकर में घोषित MDR सड़कों का प्रश्न, डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने दिया जवाब 

राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र, जिला सीकर में घोषित MDR सड़कों का प्रश्न, डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने दिया जवाब 

जयपुर: राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र जारी है. जिला सीकर में घोषित MDR सड़कों का प्रश्न पूछा गया. विधायक गोवर्धन वर्मा के प्रश्न का जवाब डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने दिया.  डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा कि वन विभाग की अनापत्ति होने पर स्वीकृति मिलेगी. विधायक गोवर्धन ने सीएम भजनलाल शर्मा को धन्यवाद दिया.

हमारे यहां के गड्ढे भरने का काम किया. डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा कि धोद में सड़कों के 39 कार्य 45 करोड़ के स्वीकृत हुए थे. 6 पूरे हुए बाकी प्रगतिरत है. सीकर की जिन सड़कों का पूछ रहे हैं उन्हें MDR घोषित किया जा चुका है. वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर सड़क बनाई जाएंगी. 

इस पर गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि हमारे समय सड़क घोषित हुई थी. लेकिन पहले से रुट को क्यों बदला गया ? धोद विधायक गोवर्धन ने कहा-'MDR तो अब हुआ है पहले घोषित ही नहीं हुआ. दीया कुमारी ने कहा कि मैं जानकारी लेकर जवाब दे दूंगी. जोगेश्वर गर्ग डोटासरा के पूरक प्रश्न पर कहा कि पूरक प्रश्न जो पूछा गया है यह परंपरा नहीं बने सिर्फ अपवाद ही रहे.