जोधपुर: कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल जोधपुर दौरे पर है. कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर के सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत की. कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने मीडिया के सामने बात रखी. उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े सभी प्रमुख मुद्दों का समाधान होगा. अधिकारियों की लापरवाही पर सख्त जिम्मेदारी तय की जाएगी.
लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया. सरकार और न्यायालय दोनों ही विषयों पर पूरी तरह गंभीर है. जनहित से जुड़े मामलों पर सरकार आवश्यक कदम उठा रही है. जोधपुर सर्किट हाउस में आयोजित बातचीत के दौरान जानकारी दी. विधानसभा सत्र के एजेंडे से जुड़े कई अहम संकेत भी दिए.
आपको बता दें कि मानसून सत्र व UCC विधेयक पर जोगाराम पटेल से मीडिया संवाद किया. उन्होंने ने कहा कि राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से शुरू होगा. लगभग 5 से 7 दिन तक यह मानसून सत्र चल सकता है. दो सत्रों के बीच 6 महीने का अंतर न रखने का हवाला दिया.
सत्र में यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल आने की संभावना है. खेजड़ी संरक्षण के लिए ट्री एक्ट संशोधन विधेयक भी लाया जाएगा. नई न्याय संहिता व कमर्शियल टैक्स से जुड़े संशोधन पेश होंगे. अंतिम एजेंडा सर्वदलीय व BAC बैठक में तय किया जाएगा.