अजमेरः पूर्व सरपंच परिवार की मौत का मामला हत्या में तब्दील हो गया है. सड़क हादसा और कार में आग लगने की कहानी झूठी निकली. अजमेर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने हत्या की पुष्टि की. पहली पत्नी सुनीता पर परिवार की हत्या का आरोप है. नाबालिग पुत्र और पुत्री के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया. धारदार हथियार से हत्या की गई.
हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए कार में आग लगाई गई. काशीर रोड श्रीरामपुरा फार्म हाउस के पास जली कार मिली थी. कार में पूसी देवी,रामसिंह और महिमा के जले शव मिले थे. सुरज्ञान देवी कार के बाहर अधजली हालत में मिली थी. घटनास्थल से मिले सबूतों ने जांच की दिशा बदली. शवों की स्थिति और संघर्ष के निशानों से शक गहरा गया.
पुलिस पूछताछ में विरोधाभासी बयान सामने आए. कॉल डिटेल और तकनीकी साक्ष्यों से पूरा मामला खुला. आरोपी लगातार हादसे की कहानी गढ़कर पुलिस को गुमराह करती रही.