केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का बड़ा फैसला, स्कूलों में छठी कक्षा से तीसरी भाषा को किया अनिवार्य

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का बड़ा फैसला, स्कूलों में छठी कक्षा से तीसरी भाषा को किया अनिवार्य

नई दिल्लीः केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है. CBSE स्कूलों में छठी कक्षा से तीसरी भाषा को अनिवार्य किया है. 7 दिन में तीसरी भाषा की पढ़ाई शुरू करनी होगी. इससे बच्चों में भाषाई कौशल,सांस्कृतिक समझ बढ़ेगी. किताब नहीं होने की स्थिति में भी शिक्षण को अनिवार्य किया. 

किताबें नहीं आने तक स्थानीय पाठ्य सामग्री का उपयोग लिया जा सकता है. केंद्र सरकार ने नई शिक्षा नीति में हिंदी,अंग्रेजी के बाद तीसरी भाषा का मॉडल लागू किया. सरकार की चरणबद्ध तरीके से 2031 की बोर्ड परीक्षा तक पूरी तरह प्रभावी बनाने की योजना है.