केंद्रीय कर्मचारियों का बढ़ा DA, कैबिनेट ने 2 फीसदी DA बढ़ाने की दी मंजूरी

केंद्रीय कर्मचारियों का बढ़ा DA, कैबिनेट ने 2 फीसदी DA बढ़ाने की दी मंजूरी

नई दिल्ली : केंद्रीय कर्मचारियों का DA बढ़ा है. कैबिनेट ने 2 फीसदी DA बढ़ाने की मंजूरी दी है. 2% बढ़ने के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों का DA 58 फीसदी से बढ़कर 60 फीसदी हो गया है. DA बढ़ने का एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होगा. 

देश में अभी 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 65 लाख पेंशनर्स हैं. मंत्रिमंडल ने साथ ही सॉवरेन मेरिटाइम फंड को भी मंजूरी दी है. इसके लिए 13,000 करोड़ रुपये का कॉर्पस रखा गया है.

इसका मकसद भारतीय जहाजों को स्थायी और किफायती इंश्योरेंस कवर देना है. मंत्रिमंडल ने साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को 2028 तक के लिए बढ़ा दिया है. इसके लिए 3,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आवंटन किया गया है.