बाजै छै नौबत बाजा म्हारा डिग्गीपुरी का राजा के जयकारों से गूंज रही छोटीकाशी, ताड़केश्वर मंदिर से रवाना हुई लक्खी पदयात्रा

बाजै छै नौबत बाजा म्हारा डिग्गीपुरी का राजा के जयकारों से गूंज रही छोटीकाशी, ताड़केश्वर मंदिर से रवाना हुई लक्खी पदयात्रा

जयपुर: बाजै छै नौबत बाजा म्हारा डिग्गीपुरी का राजा, ‘म्हारा डिग्गीपुरी का राजा’ के जयकारों से छोटीकाशी गूंज रही है. भजनों की स्वर लहरियां, हाथों में भगवा-पचरंगा ध्वज नजर आ रहा है. आंखों में कल्याणधणी के दर्शन की ललक, कदम डिग्गी की ओर चल रहे हैं. डिप्टी सीएम डॉ.प्रेमचंद बैरवा, विधायक बालमुकुन्दाचार्य, विधायक अमीन कागजी, सांसद मंजू शर्मा शामिल हुए. ताड़केश्वर मंदिर से लक्खी पदयात्रा रवाना हुई. पदयात्रा शुरू होते ही सड़क पर आस्था का सैलाब दिख रहा है.

बच्चे हों या बुजुर्ग... हर उम्र के जातरू पदयात्रा में शामिल होंगे. सवा मीटर के मुख्य ध्वज की विधिवत पूजा-अर्चना हुई. संत-महंतों की अगुवाई में मुख्य ध्वज पूजन हुआ. जयपुर से डिग्गी तक आस्था, भक्ति और उल्लास का अनूठा संगम दिखेगा.आपको बता दें कि आज 61वीं डिग्गी कल्याण जी लक्खी पदयात्रा का आगाज हुआ. जयपुर से डिग्गी कल्याण जी तक 24 कोस की पैदल परिक्रमा आयोजित की जा रही है.

सुबह 9 बजे ताड़केश्वर मंदिर से पदयात्रा रवाना हुई. लाखों श्रद्धालु भगवान कल्याण जी के दर्शन करेंगे. कल मदरामपुरा, 19 को हंसलिया, 20 को काणी, 21 को चौसला और 22 अगस्त को डिग्गी पदयात्री पहुंचेंगे. 22 अगस्त की शाम 5 बजे डिग्गी में भव्य शोभायात्रा के साथ मुख्य आयोजन होगा. प्रतिदिन भजन-रासलीला और सत्संग के कार्यक्रम भी आयोजित होंगे.