जयपुरः भिवाड़ी में अग्निकांड पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुआवजे का ऐलान किया है. मृतकों के परिवार को तीन-तीन लाख की आर्थिक मदद दी जाएगी. भजनलाल शर्मा ने X पर पोस्ट कर लिखा खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री में लगी भीषण आग से जनहानि अत्यंत हृदयविदारक एवं दुखद.
दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदना से खड़ी है. मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 3-3 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश. प्रशासन को निर्देशित किया कि प्रत्येक पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता तत्काल सुनिश्चित की जाए. बता दें कि अलवर के टपूकड़ा में आगजनी मामले में 7 लोगों के जलकर मौत हो गई.