जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं के साथ संवाद किया. CMR पर युवाओं के साथ संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं को संबोधित किया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा अगर मन में कुछ करने की ठान ले तो उसे कोई नहीं रोक सकता.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि माता-पिता बच्चे की अच्छी परवरिश, कामयाबी के लिए सबकुछ न्यौछावर कर देते हैं. आपके माता-पिता को आपकी चिंता हर वक्त सताती है. आपको लगन, मेहनत से सपनों को साकार करना है. युवाओं को नौकरी देने वाला भी बनना चाहिए. हमारी सरकार युवाओं को बिना ब्याज लोन उपलब्ध करवा रही है.
आज प्रदेश के युवा साथियों से आत्मीय संवाद कर उनके विचारों, आकांक्षाओं, नवाचार और विकसित राजस्थान के प्रति उनके संकल्प को जाना।
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) July 28, 2026
इस दौरान 'सपनों की नई उड़ान' कार्यक्रम के अंतर्गत लोगो डिज़ाइन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। यह पहल युवाओं की रचनात्मकता, नवाचार और सक्रिय सहभागिता को नई… pic.twitter.com/E8kJnKo0gt
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि आज प्रदेश के युवा साथियों से आत्मीय संवाद कर उनके विचारों, आकांक्षाओं, नवाचार और विकसित राजस्थान के प्रति उनके संकल्प को जाना. इस दौरान 'सपनों की नई उड़ान' कार्यक्रम के अंतर्गत लोगो डिज़ाइन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. यह पहल युवाओं की रचनात्मकता, नवाचार और सक्रिय सहभागिता को नई पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा केवल हमारे वर्तमान नहीं, बल्कि विकसित भारत और विकसित राजस्थान के उज्ज्वल भविष्य के सशक्त निर्माता हैं. उनकी ऊर्जा, प्रतिभा और नवीन सोच हमारे प्रदेश की प्रगति को नई गति और नई दिशा प्रदान करेगी. हमारी सरकार प्रत्येक युवा को उसकी क्षमता के अनुरूप अवसर उपलब्ध कराने, उसके कौशल को निखारने और उसके सपनों को नई उड़ान देने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है.
इस मौके पर मंत्री जोगाराम पटेल भी कार्यक्रम में मौजूद रहे. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा विकसित भारत के इंजन हैं. सपने वो होते हैं जो आपको सोने नहीं देते है. आपके अंदर जुनून होना चाहिए. जुनून पैदा होने के बाद आपको कोई नहीं रोक सकता.