मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले-रोज़गार को लेकर हमने युवाओं के सपने पूरे किए, पेपर लीक माफिया पर नकेल कसी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले-रोज़गार को लेकर हमने युवाओं के सपने पूरे किए, पेपर लीक माफिया पर नकेल कसी

जयपुर:  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया. सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि 4 जुलाई को पीएम नियुक्ति पत्र देंगे. रोज़गार को लेकर हमने युवाओं के सपने पूरे किए. पेपर लीक माफिया पर नकेल कसी. ये बीजेपी की सरकार है. डबल इंजन की सरकार है. आज हम काम कर रहे है. तो कांग्रेस नेताओं के ज्ञान के चक्षु खुल रहे है. मोदी जी के नेतृत्व में संकल्प पत्र के एक एक वादे को पूरा किया जाएगा. मेरा जो स्वागत अभिनंदन किया है. मैं दिल की गहराइयों से हाथ जोड़कर कार्यकर्ताओं को समर्पित करता हूं. मैं एक एक बूथ के कार्यकर्ता को जानता हूं. आने वाले समय में पंचायत निकाय सहकारिता के चुनाव हैं. हमें पूरी शिद्दत के साथ लगना है. मैंने भी एक कार्यकर्ता के तौर पर काम किया है. मिलकर के राजस्थान को आगे बढ़ाना है. सरोकार के कामों के साथ जुड़ना है.

सीएम भजनलाल शर्मा का अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में भजनलाल शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि ये मेरा स्वागत नहीं, ये पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं का स्वागत अभिनंदन. मेरे कार्यकर्ताओं का स्वागत है. राजनीति में कई बातों का विचार करना होगा है. पार्टी कार्यकर्ता के नाते जनता के प्रति हमारी जिम्मेदारी होती है. जब जनता से जुड़े काम होते हैं, तब मेरे कार्यकर्ता का मनोबल बढ़ता है. 

मोदी जी के नेतृत्व में सरकार के काम तो हो रहे है. साथ ही हम सामाजिक सरोकार के काम कर रहे है. पीएम मोदी ने देश की बेटियों के बारे में सोचा. लाल किले से उन्होंने स्वच्छता का नारा दिया. आज ये नारा घर घर पहुंच गया. योग को पूरी दुनिया में पीएम मोदी ने पहुंचाया. ढाई साल पहले संकल्प पत्र लेकर आए थे. गांव गांव में हमारे रथ भी गए थे. कई जगह उस समय हमारे विधायक नहीं थे. जो काम वहां के प्रमुख थे उसे संकल्प पत्र में डाला. ये काम भी उस संकल्प पत्र में था. संगठन से ही सरकार बनती है. जनता ने कार्यकर्ताओं पर भरोसा कर हमारी सरकार बनाई. हम सामाजिक सरोकार के कार्य कर रहे हैं. PM मोदी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दिया. आज स्वच्छता का नारा घर-घर में पहुंच गया है. संकल्प पत्र को पूरा करने का काम हमारी सरकार कर रही. कांग्रेस सरकार द्वारा लाई गई मेट्रो का दंश जनता झेल रही. हमारी सरकार ने गंगनहर को सुधारने का काम किया. 

ERCP के जरिए 17 जिलों को पानी मिलेगा:
कांग्रेस सरकार में बिना प्लानिंग से मेट्रो ले आए. जिसका दंश आज भी झेल रहे. हमने मेट्रो के काम को नए सिरे से गति दी. ERCP के जरिए 17 जिलों को पानी मिलेगा. देवास योजना को हमने लागू किया. साढ़े तीन किलोमीटर का टनल यहां बनेगा. मेरा कार्यकर्ताओं से कहना, जहां ERCP का काम चल रहा. वहां कार्यकर्ता को जाना चाहिए सेल्फी खींचकर सोशल मीडिया पर डालना चाहिए. 

कांग्रेस के समय में तो पेपर लीक होते थे:
पीएम मोदी के नेतृत्व में राजस्थान लगातार आगे बढ़ रहा. मैंने थोड़ी सी चिंता दिखाई. तो उन्होंने योजनाओं के लिए पैसे दिए. शेखावाटी के लोगों की मांग थी. मैंने अपने दौरे में वहां के लोगों को आश्वस्त किया. मेरे कई बार दिल्ली जाने पर सवाल उठे. जाऊंगा जरूर जाऊंगा प्रदेश के विकास के लिए. वो तो अपनी सरकार बचाने के लिए दिल्ली जाते थे. कांग्रेस के समय में तो पेपर लीक होते थे. आज किसान को दिन में भी बिजली मिल रही है. जब हरियाणा में चुनाव था तब वहां कांग्रेस के मंच से कहा गया हमारी सरकार आई तो राजस्थान से यमुना जल समझौते को रद्द कर देंगे. तब कांग्रेस के मंच पर राजस्थान के कांग्रेस के नेता मौजूद थे. क्या वो सहमत थे कि शेखावाटी को पानी नहीं मिले. जवाब दे कांग्रेस के नेता. लेकिन मेरा यही कहना हम जो कहते हैं वो करते हैं. मोदी है तो मुमकिन है.