मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले-राजस्थान कृषि उत्पादन के क्षेत्र में देश में कई फसलों में अग्रणी, सरसों, जौ और ग्वार में राजस्थान देश में पहले स्थान पर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले-राजस्थान कृषि उत्पादन के क्षेत्र में देश में कई फसलों में अग्रणी, सरसों, जौ और ग्वार में राजस्थान देश में पहले स्थान पर

जयपुर: दिल्ली के होटल अशोक में ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट कार्यक्रम को को संबोधित किया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह राजस्थान की कृषि क्षमता को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का एक शुभ अवसर है. आप जैसे सभी उद्यमियों के लिए यह  एक पहल है. जो कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों में निवेश नवाचार साझेदारी के नए रास्ते आयाम करेगा. ग्लोबल राजस्थान मीट राजस्थान की खेती का भविष्य है.

सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा कि खेती को बदलते प्रवेश में आधुनिक कैसे-कैसे कर सकते हैं. इस प्रतियोगिता के साथ यह कार्यक्रम हो रहा है. यह वह मंच है जिसमें किसान, कृषि वैज्ञानिक, निवेशक, नीति निर्माता सभी एक लक्ष्य के लिए एक सोच के साथ काम कर रहे हैं. 

सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी के "समग्र किसान-समृद्ध भारत" के विजन को धरातल पर उतारने के लिए मीट का आयोजन किया जा रहा है. राजस्थान कृषि उत्पादन के क्षेत्र में देश में कई फसलों में अग्रणी है.  सरसों, जौ और ग्वार में राजस्थान देश में पहले स्थान पर है. 

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि मूंगफली उत्पादन में राजस्थान दूसरे स्थान पर है. सोयाबीन और चना उत्पादन में हम तीसरे स्थान पर हैं. जीरे के उत्पादन में राजस्थान देश में पहले नंबर पर है. इसबगोल के उत्पादन में पहले नंबर है.