मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बारां दौरे पर, पूर्ववर्ती सरकार पर साधा निशाना, कहा-इन्हें ERCP का कार्य नहीं दिखेगा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बारां दौरे पर, पूर्ववर्ती सरकार पर साधा निशाना, कहा-इन्हें ERCP का कार्य नहीं दिखेगा

बारां: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बारां दौरे पर हैं. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित किया. सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि ERCP योजना में बारां जिले के कई गांवों को शामिल किया गया है. सीएम ने पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्हें ERCP का कार्य नहीं दिखेगा. यमुना जल समझौता भी जल्द धरातल पर हमारी सरकार उतारेगी. डबल इंजन की सरकार में आपको विश्वास दिलाता हूं कि विकास कार्यों में कभी कमी नहीं आने देंगे. विधायक राधेश्याम बैरवा ने धन्यवाद दिया.

इससे पहले केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बारां में कार्यक्रम में संबोधित किया. मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बारां की मिट्टी की खुशबू ही अलग है. हाड़ौती की रग रग में जोश भरा हुआ है. हमारा भी बारां से पुराना संबंध है, ऐसा कोई चुनाव नहीं जिसमें मैं आया नहीं हूं. पिछली कांग्रेस सरकार ने यहां की जनता को पानी से वंचित रखने का कार्य किया. अब भाजपा के ढाई साल के कार्यकाल में विकास की गंगा बहती जा रही.

मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गरीबों के लिए 3437 करोड़ की लागत से 2 लाख से ज्यादा मकान बनाए जाएंगे. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बारां में बड़ी घोषणा की. खेत से लेकर हम ग्लोबल मार्केटिंग तक जाएंगे. कोटा,बारां,झालावाड़ के साथ हम हाड़ौती में कृषि एक्सपर्ट भेजेंगे. अब हम 6 करोड़ लखपति दीदी बनाएंगे,कोई बहन गरीब नहीं रहेगी. आजीविका मिशन के अंतर्गत हमने लखपति दीदी बनाई हैं. 

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राजस्थान में 16 लाख लखपति दीदी बन चुकी हैं,अब हम 32 लाख और बनाएंगे. कोई भी गरीब कच्चे मकान में नहीं रहेगा. आज 2 लाख 89 हजार मकान दिए हैं. हमने तय किया है कि 15 हजार रूपये महीना इनकम हो गरीब की. उन दीदियों को भी मकान देंगे जिन किसानों के पास 5 एकड़ असिंचित और ढाई एकड़ सिंचित जमीन रहेगी,उन्हें भी मकान देंगे.

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बारां दौरे पर है. रिमोट का बटन दबाकर करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी. बारां-झालावाड़ जिले के लिए 1258 करोड़ के 98 विकास कार्यों का लोकार्पण किया. 5 लाख पशुपालकों को 280 करोड़ की राशि की ट्रांसफर की. स्वयं सहायता समूहों को 10 करोड़ रुपए के क्रेडिट लिंकेज चेक वितरण किए. लखपति दीदी योजना 8 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए. सखी योजना के तहत स्कूटी वितरण और ग्राम श्री राजसखी मार्ट बारां का लोकार्पण किया. प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत स्वीकृत आवासों का शिलान्यास किया. 1 लाख 2 हजार आवास की सौगात दी. 5 आवास धारकों को चाबी की भेंट की.