मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खाटूधाम में बाबा श्याम के दरबार में लगाई धोक, बाबा श्याम के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की, प्रदेश की खुशहाली की मांगी कामना

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खाटूधाम में बाबा श्याम के दरबार में लगाई धोक, बाबा श्याम के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की, प्रदेश की खुशहाली की मांगी कामना

सीकर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खाटूधाम में बाबा श्याम के दरबार में धोक लगाई. बाबा श्याम के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की. प्रदेश की खुशहाली की कामना मांगी. मुख्यमंत्री सबसे पहले जालुण्ड हेलीपैड पहुंचे.भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया. 

इसके बाद मुख्यमंत्री खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचे. बाबा श्याम का आशीर्वाद लिया. श्री श्याम मंदिर कमेटी पदाधिकारियों ने सीएम का स्वागत एवं अभिनंदन किया. मंदिर कमेटी ने चांदी का निशान, बांसुरी और बाबा श्याम की तस्वीर भेंट की. 

मुख्यमंत्री ने बाबा श्याम को 56 मिष्ठानों की थाल का भोग लगाया. गजरा अर्पित कर मुख्यमंत्री ने बाबा श्याम से प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की. इस दौरान खंडेला विधायक सुभाष मील, भाजपा नेता गजानंद कुमावत सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खाटूधाम में बाबा श्याम के दरबार में लगाई धोक: 
-बाबा श्याम के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की, प्रदेश की खुशहाली की मांगी कामना
-CM सबसे पहले पहुंचे जालुण्ड हेलीपैड, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत
-इसके बाद मुख्यमंत्री पहुंचे खाटूश्यामजी मंदिर, बाबा श्याम का लिया आशीर्वाद
-श्री श्याम मंदिर कमेटी पदाधिकारियों ने सीएम का किया स्वागत एवं अभिनंदन
-मंदिर कमेटी ने चांदी का निशान, बांसुरी और बाबा श्याम की तस्वीर भेंट की
-मुख्यमंत्री ने बाबा श्याम को 56 मिष्ठानों की थाल का लगाया भोग
-गजरा अर्पित कर मुख्यमंत्री ने बाबा श्याम से प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
-इस दौरान खंडेला विधायक सुभाष मील, भाजपा नेता गजानंद कुमावत सहित
-अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी रहे मौजूद