मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बारां दौरा, रिमोट का बटन दबाकर दी करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बारां दौरा, रिमोट का बटन दबाकर दी करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात

बारां: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बारां दौरे पर है. रिमोट का बटन दबाकर करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी. बारां-झालावाड़ जिले के लिए 1258 करोड़ के 98 विकास कार्यों का लोकार्पण किया. 5 लाख पशुपालकों को 280 करोड़ की राशि की ट्रांसफर की. स्वयं सहायता समूहों को 10 करोड़ रुपए के क्रेडिट लिंकेज चेक वितरण किए. 

लखपति दीदी योजना 8 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए. सखी योजना के तहत स्कूटी वितरण और ग्राम श्री राजसखी मार्ट बारां का लोकार्पण किया. प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत स्वीकृत आवासों का शिलान्यास किया. 1 लाख 2 हजार आवास की सौगात दी. 5 आवास धारकों को चाबी की भेंट की. 

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, जिला प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी, प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर, विधायक ललित मीणा, राधेश्याम बैरवा, प्रताप सिंह सिंघवी और भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार मंच पर मौजूद है.