पश्चिम बंगाल: शुभेंदु सरकार अवैध बांग्लादेशियों को लेकर एक्शन मोड में है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अवैध बांग्लादेशियों को कड़ी चेतावनी दी है. शुभेंदु ने अवैध बांग्लादेशियों को चेताते हुए कहा कि जल्दी-जल्दी भागो. हम इन्हें जेल में रखकर इन्हें खिलाना नहीं चाहते है.
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि हमें अपना पैसा इन्हें जेल में रखकर खिलाने में क्यों बर्बाद करना चाहिए? हमने पुलिस से इन्हें सीधे बांग्लादेश भेजने को कह दिया है. बंगाल सरकार ने राज्य में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को लेकर कदम उठाया था. विशेष 'होल्डिंग सेंटर' बनाने के निर्देश जारी किए थे.
शुभेंदु सरकार अवैध बांग्लादेशियों को लेकर एक्शन मोड में:
-मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अवैध बांग्लादेशियों को कड़ी चेतावनी दी
-शुभेंदु ने अवैध बांग्लादेशियों को चेताते हुए कहा-जल्दी-जल्दी भागो
-हम इन्हें जेल में रखकर इन्हें खिलाना नहीं चाहते
-हमें अपना पैसा इन्हें जेल में रखकर खिलाने में क्यों बर्बाद करना चाहिए?
-हमने पुलिस से इन्हें सीधे बांग्लादेश भेजने को कह दिया है
-बंगाल सरकार ने राज्य में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को लेकर उठाया था कदम
-विशेष 'होल्डिंग सेंटर' बनाने के निर्देश जारी किए थे