VIDEO: आपातकाल में सीएम भजन लाल शर्मा का ऐलान, लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में निधि में बढ़ोत्तरी, देखिए ये खास रिपोर्ट

जयपुर: आपातकाल की बरसी पर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया गया.सीएम भजन लाल शर्मा ने इस अवसर बड़ा ऐलान किया.लोकतंत्र सेनानियों को मिलने वाली मासिक सम्मान राशि 20,000 से बढ़ाकर 25 हजार रुपए और चिकित्सा सहायता 4हजार से बढ़ाकर 5हजार रुपए करने की घोषणा की.इसके साथ ही ये भी घोषणा हुई कि लोकतंत्र सेनानियों के संस्मरणों पर स्मारिका छपेगी.बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की नीतियों को सराहा. 

भजन लाल शर्मा जब से सीएम बने बनी तब से विचार परिवार के अनुसार घोषणाओं का उन्होंने ऐलान किया जो राष्ट्रवाद की भावना से प्रेरित रहे. हाल ही में डिस्टर्ब एरिया एक्ट बिल लेकर आई थी भजन लाल सरकार.अब आपातकाल की बरसी पर संविधान की हत्या का दिवस मनाते हुए सीएम भजन लाल शर्मा ने लोकतंत्र सेनानियों के हित में ऐलान किया और सम्मान निधि को बढ़ाया.

लोकतंत्र सेनानियों के हित में ऐलान:
-सम्मान नीधि में बढ़ोतरी का ऐलान
-मासिक सम्मान राशि 20हजार से बढ़ाकर 25 हजार
-चिकित्सा सहायता राशि 4 हजार से बढ़ाकर 5 हजार रुपए करने की घोषणा की
-अब लोकतंत्र सेनानियों को प्रतिमाह कुल 30हजार रुपए की सहायता प्राप्त होगी
-राजस्थान रोडवेज में निःशुल्क यात्रा की सुविधा भी मिलेगी 
-इनमें रोडवेज की AC बस भी शामिल 
-लोकतंत्र सेनानियों के इतिहास को संकलित किया जाएगा
-राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी,लोकतंत्र सेनानी राजेंद्र राज के निर्देशन में होगा काम 

कार्यक्रम के दौरान सीएम भजन लाल शर्मा ने लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया.लोकतंत्र सेनानियों मोहन  बालाहैडी, बालगोपाल , हरिहर पारीक, ओ.पी. गुप्ता, सुरेश कुमार शर्मा और बाबूलाल शर्मा समेत प्रमुख लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया.ग्रुप फोटो सेसन भी हुआ.मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के ऐलान पर सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने अपने संबोधन सीएम का आभार जताते हुए सरकार की प्रशंसा की और कहा कि भजन लाल सरकार ऐसी पहली सरकार जिसने लोकतंत्र सेनानियों के लिए कानून बनाया.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सीएम भजन लाल शर्मा की कार्यशैली की प्रशंसा की और कहा कि देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी जोधपुर के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कामों को सराह कर गए है.अब राजस्थान में यूसीसी लेकर आ रहे है सीएम भजन लाल शर्मा.अशोक परनामी ने सीएम का आभार जताया. बहरहाल सीएम भजन लाल शर्मा यही नहीं रुकने वाले राजस्थान के उन लोकतंत्र सेनानियों का इतिहास भी लिखा जाएगा जिन्होंने आपातकाल के दौरान अपना योगदान दिया था.