जयपुर : राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाओं के नवनियुक्त लोक सेवकों के साथ संवाद कार्यक्रम हुआ. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि माता-पिता ने जिस आशा और विश्वास के साथ आपको यहां तक पहुंचाया है. उसके लिए वो धन्यवाद के पात्र हैं. आपके माता पिता को मैं प्रणाम करता हूं.
वहीं नेत्रहीन नव नियुक्त लोक सेवक मुकेश कीर ने मुख्यमंत्री से अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि मेरी कहानी अलग है और मेरी सफलता में मेरे माता-पिता का बड़ा योगदान रहा है. राज्य सरकार और मुख्यमंत्री जी का आभारी हूं. पारदर्शी और निष्पक्ष सरकार की वजह से यहां तक पहुंचा है.
मुख्यमंत्री से संवाद करते हुए नव नियुक्त RAS हर कंवर माली भावुक हो गई उन्होंने कहा कि RAS भर्ती परीक्षा 2023 निष्पक्ष नहीं होती तो आज मैं यहां तक नहीं पहुंच पाती. लेकिन निष्पक्ष पेपर होने के उपरांत आज कड़ी चुनौतियों के बीच यहां तक पहुंच पाई हूं.