जयपुर : राजस्थान विनियोग संख्या दो विधेयक 2026 और राजस्थान वित्त विधेयक 2026 सदन में पारित हो गया है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सदन में घोषणा करते हुए माउंट आबू का नाम आबूराज किया. कामां का नाम कामवन किया. जहाजपुर का नाम यज्ञपुर किया. साधु-संतों की बरसों पुरानी मांग को सीएम ने पूरा किया. विचार परिवार की मांग को भी सीएम ने पूरा किया.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सदन में की घोषणाएं:
-विधायकों के वेतन में राज्य कर्मचारी की तरह समय समय पर महंगाई भत्ता मिलेगा'
-'सभी विधायकों को मोबाइल टेबलेट की सौगात'
-जयपुर में होगी अटल बिहारी वाजपेयी ग्लोबल स्किलिंग केंद्र की स्थापना
-ग्लोबल स्किलिंग केंद्र की स्थापना 450 करोड़ रुपए की लागत से की जाएगी
-2000 करोड़ की लागत से विद्यालयों की मरम्मत की घोषणा
-दुकान प्रतिष्ठान को 24 घंटे खोला जाना प्रस्तावित है
-माउंट आबू का नाम आबूराज करने की घोषणा
-जहाजपुर का नाम यज्ञपुर करने की घोषणा
-कामां का नाम कामवन करने की घोषणा
-गेहूं के लिए MSP पर प्रति क्विंटल 150 रुपए बोनस की घोषणा
-आधारभूत संरचना विकास हेतु 1500 करोड़ के अतिरिक्त फंड की घोषणा
-जनजाति क्षेत्र के 5000 युवाओं को ब्याज मुक्त लोन मिलेगा
-जनजाति क्षेत्र के युवाओं,महिलाओं के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा
-स्वरोजगार से जोड़ने के लिए लोन मुहैया कराने के लिए विशेष अभियान
-'विधानसभा के ऊपरी तल पर सभागार के लिए 16करोड़ का व्यय'
-वीबी जीरामजी योजना के लिए मुख्यमंत्री ने किया ऐलान
-'श्रमिकों को साप्ताहिक भुगतान किया जाएगा'
-'100 दिन की जगह सवा सौ दिन के रोजगार की व्यवस्था की जाएगी'
-'मजदूरी देरी से दी गई तो उसमें क्षतिपूर्ति भी दी जाएगी'
-'4000 करोड रुपए का खर्च राजकोष से किया जाएगा'
-'जनजाति क्षेत्र के 5000 युवाओं को अपना खुद का काम धंधा शुरू करने के लिए लोन दिया जाएगा'
-'मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत ब्याज मुक्त लोन उपलब्ध कराया जाएगा'
-'2047 विजन पर ग्राम, पंचायत,निकाय,शहर स्तर पर योजना हेतु मास्टर प्लान बनेगा'
-'प्रदेश में अब 1 लाख की जगह 1.25 लाख पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी होगा'
-पदोन्नति में आरक्षण के प्रावधान 30 जून 2016 से
-कर्मचारियों के लिए 3000 फ्लैट्स बनवाए जाएंगे
-अधिस्वीकृत पत्रकारों की सम्मान राशि 15 हजार से बढ़ाकर 18 हजार की
-दिवंगत पत्रकारों की पत्नी की पेंशन भी बढ़ाई
-जयपुर,अन्य स्थानों पर पत्रकार आवास योजना प्रस्तावित
-विधायक आवास योजना लाए जाने की घोषणा
-विधायकों के वेतन में राज्य कर्मचारियों की तरह महंगाई भत्ता मिलेगा
-'अब सभी किसान सोलर प्लांट के लिए लैंड यूज चेंज स्थानीय स्तर पर हो सकेगा'
-'जयपुर मेट्रो का 42.80 किलोमीटर की लंबाई का 13000 करोड़ की लागत से काम जल्द शुरू होगा'
-'नई ईडीआर पॉलिसी आएगी'
-'अगले साल 20 शहरों की टाउन प्लान योजनाएं बनेंगी'
-रोडवेज के लिए 300 नई बसें खरीदी जाएंगी'
-द्रव्यवती नदी रोड पर एलिवेटेड रोड बनाने के लिए डीपीआर बनेगी'
-'पंचायतों को 9200 करोड़ रुपए दिए जाएंगे'
-बिजली तारों को अंडरग्रााउंड करने के लिए 100 करोड़ की घोषणा की
-बलोतरा में स्किल डवलपमेंट हब बनेगा
-'निर्यात बढ़ाने के लिए रिप्स में अधिकतम अनुदान राशि 50 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ होगा'
-'अधिस्वीकृत पत्रकारों की सम्मान राशि 15 हजार से 18 हजार की जाएगी'