CM भजनलाल शर्मा ने भूमि आवंटन को दी स्वीकृति, स्थानीय स्तर पर युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

CM भजनलाल शर्मा ने भूमि आवंटन को दी स्वीकृति, स्थानीय स्तर पर युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भूमि आवंटन को स्वीकृति दे दी है. कोटा जिले के ग्राम ढोटी में गैर प्रदूषणकारी औद्योगिक इकाइयों की स्थापना को 22.78 हैक्टेयर भूमि आवंटित की गई है. भूमि रीको को दी गई है. 

मुख्यमंत्री के इस निर्णय से औद्योगिक,आधारभूत ढांचे को बढ़ावा मिलेगा. स्थानीय स्तर पर युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे. मुख्यमंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क निर्माण के लिए भूमि आवंटन को भी मंजूरी दी है. 

जैसलमेर जिले में भारत-पाक सीमा के समानान्तर सड़क निर्माण के लिए मंजूरी दी है. 101.97 हैक्टेयर भूमि आवंटित की गई है. यह भूमि केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग की मांग पर संबंधित कलेक्टर के प्रस्ताव पर दी है. 

मुख्यमंत्री का निर्णय सामरिक सुरक्षा को रणनीतिक लाभ देगा. सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क संपर्क और आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी.