खांसी की दवा के साइड इफेक्ट को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा गंभीर ! चिकित्सा विभाग के आलाधिकारियों से "केस-टू-केस" ली जानकारी

खांसी की दवा के साइड इफेक्ट को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा गंभीर ! चिकित्सा विभाग के आलाधिकारियों से "केस-टू-केस" ली जानकारी

जयपुर : खांसी की दवा के "साइड इफेक्ट" को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा गंभीर हैं. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूरे घटनाक्रम पर रिपोर्ट ली है. चिकित्सा विभाग के आलाधिकारियों से "केस-टू-केस" जानकारी ली है. जिलेवार सामने आए केस को लेकर प्रमुख चिकित्सा सचिव गायत्री राठौड़ और मिशन निदेशक NHM डॉ.अमित यादव से विस्तृत जानकारी ली गई. 

इस दौरान सामने आया कि भरतपुर में जिस बच्चे की दवा लेने से तबीयत बिगड़ी. दरअसल, उनके परिजनों को बीमार होने पर डेक्सट्रोमेथॉरफन हाइड्रोब्रोमाइड सिरप दी गई थी. परिजनों ने अपने बच्चों के बीमार होने पर बिना चिकित्सकीय परामर्श के  सिरप का उपयोग किया.

जबकि भरतपुर के एक बच्चे की मौत के मामले में सामने आया कि उसे ये सिरप नहीं दी गई. बच्चे को गंभीर निमोनिया की शिकायत थी, जिसकी जेके लोन में उपचार के दौरान मौत हुई. सीकर में बच्चे की मौत के मामले में सामने आया कि बच्चे को जुलाई में दिखाया गया था. तब उसे खांसी की दवा दी गई, लेकिन तबीयत ठीक होने की वजह से परिजनों ने उसे दवा नहीं दी.

इसके बाद 28  सितंबर को बच्चे की तबीयत बिगड़ी तो उसे परिजनों ने  डेक्सट्रोमेथॉरफन सिरप दी. अगले दिन सुबह बच्चा बेसुध मिला, परिजन अस्पताल लेकर गए जहां उसको मृत घोषित किया गया. सीएम ने इन सभी प्रकरणों की विस्तृत जांच और किसी के दोषी पाए जाने पर एक्शन के निर्देश दिए.  इसके साथ ही चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को प्रकरण में एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिए.