VIDEO: PM मोदी का मन की बात का कार्यक्रम, नारी शक्ति के बीच सीएम भजनलाल शर्मा ने सुना कार्यक्रम, देखिए ये खास रिपोर्ट

जयपुर: राजस्थान की बात के साथ आज प्रधानमंत्री का मन की बात का कार्यक्रम हुआ. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में पवन ऊर्जा की बात की और राजस्थान का जिक्र किया गोडावण संरक्षण में भी भूमिका को सराहा सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा कि यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है कि राजस्थान आज नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है. पीएम मोदी ने जनगणना कार्य में हर नागरिक की भागीदारी अपील की  सांगानेर कैंप ऑफिस में सीएम भजन लाल शर्मा,मदन राठौड़ समेत प्रमुख नेताओं ने मन की बात को सुना. यही से हर बूथ महिला मजबूत कार्यक्रम का किया आगाज.

मन की बात कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि  भारत आज दुनिया में चौथी सबसे बड़ी पवन ऊर्जा शक्ति है प्रधानमंत्री ने गुजरात, तमिलनाडु और महाराष्ट्र के साथ राजस्थान का नाम प्रमुखता से लेते हुए कहा कि राजस्थान जैसे राज्य इस सेक्टर में अपना परचम लहरा रहे. पीएम मोदी ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि राजस्थान और गुजरात के वो इलाके जहां पहले सिर्फ रेगिस्तान और वीराना नजर आता था, आज वहां विशाल Renewable Energy Parks खड़े हो रहे हैं. प्रधानमंत्री के संबोधन के तुरंत बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है कि राजस्थान आज नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है. सीएम भजन लाल शर्मा के सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के कार्यालय में मन की बात कार्यक्रम को सुना गया.
यही से सीएम भजन लाल शर्मा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बीजेपी महिला मोर्चा के हर बूथ महिला मजबूत कार्यक्रम का आगाज किया. सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश के पीएम मोदी ने महिलाओं के लिए लेकर आए 33फीसदी आरक्षण लोकसभा और विधानसभाओं के लिए लेकर आए लेकिन कांग्रेस और उसके गठबंधन के साथियों ने किस तरह विरोध किया जबकि माता बहनें देश की आधी आबादी है हम उन पर उपकार नहीं कर रहे लेकिन कांग्रेस और उनके साथी ऐसा नहीं चाहते थे.

BJP के हर बूथ महिला मजबूत अभियान में हर बूथ पर 11 महिलाओं के साथ प्रदेश में कुल 5 लाख महिलाओं पार्टी की रीति नीति से जोड़ने का लक्ष्य रखा है. भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ने कहा कि  अभियान का उद्देश्य केवल सदस्यता बढ़ाना नहीं, बल्कि महिलाओं तक सरकार की योजनाओं को प्रभावी तरीके से पहुंचाना है. महिला मोर्चा का फोकस इस पर रहेगा कि महिलाओं को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके और वे सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त बनें. इसके लिए संगठन और सरकार की नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर विशेष जोर रहेगा. सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा कि डबल इंजन सरकार लगातार माता बहनों के लिए काम कर रही पीएम मोदी जी ने कहा है कि महिला आरक्षण महिलाओं का हक है ये मिलकर रहेगा हम सबको प्रधानमंत्री पर भरोसा है.

मोदी है तो मुमकिन है माता बहिनों को उनका हक मिलेगा
लेकिन ये बताना भी कांग्रेस जैसे दल नहीं चाहते कि माता बहनें आगे आए इसलिए कांग्रेस जैसे दलों को सबक सिखाना है.

सांगानेर कैंप ऑफिस में बड़ी संख्या में महिलाएं जुटी. बीजेपी के हर बूथ महिला मजबूत अभियान को आधुनिक और डिजिटल स्वरूप दिया गया है. व्हाट्सएप्प चैटबॉट/WhatsApp Chatbot जैसे डिजिटल माध्यमों के जरिए महिलाओं को जोड़ा जाएगा. इससे सीधा संवाद स्थापित हो सकेगा. अभियान को व्हाट्सएप चैनलों से जोड़ा जाएगा.

--- बीजेपी का हर बूथ महिला मजबूत अभियान ---
अभियान का मकसद...

-बीजेपी को महिलाओं के बीच मजबूती देना
-महिलाओं तक योजनाओं की जानकारी सीधे पहुंचाई जा सके 
-संगठन से बेहतर संवाद स्थापित हो सके
-इससे महिलाएं केवल सीधे सीधे पार्टी से जुड़ेंगी
-बल्कि पार्टी की योजनाओं से लाभान्वित भी होगी
-ये महिलाएं खुद तो पार्टी से जुड़ेगी ही, परिवार के लोगों को भी पार्टी से जोड़ने का काम करेगी
-इस तरह संगठन मजबूत होता तो चुनाव में भी भागीदारी बढ़ेगी
-इस पहल से न सिर्फ महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी, बल्कि उनकी समस्याओं को समझकर उनका समाधान भी किया जाएगा.